देश

भारत से बांग्लादेश जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द, मैत्री एक्सप्रेस, बंधन एक्सप्रेस और मिताली एक्सप्रेस कैंसिल

India to Bangladesh Train: भारत से बांग्लादेश के बीच तीन ट्रेन चलती है, जिसे पहले भी आंदोलन के कारण कैंसिल किया गया था, लेकिन अब इसकी समयसीमा बढ़ा दी गई है।

Image

भारत और बांग्लादेश के बीच चलने वाली सभी ट्रेनें कैंसिल (फोटो- indiarailinfo)

KEY HIGHLIGHTS
  • मैत्री एक्सप्रेस ढाका और कोलकाता के बीच चलती है
  • बंधन एक्सप्रेस खुलना और कोलकाता के बीच चलती है
  • न्यू जलपाईगुड़ी-ढाका के बीच चलती है मिताली एक्सप्रेस

India to Bangladesh Train: बांग्लादेश में हिंसक आंदोलन के बाद भारत ने उन सभी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है, जो भारत से बांग्लादेश जाती थीं। भारत से बांग्लादेश तीन ट्रेनें जाती थीं, जिसे रेल मंत्रालय ने कैंसिल करने का निर्णय लिया है। इससे पहले एयर इंडिया ने बांग्लादेश जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया था।

कब तक रद्द रहेगी बांग्लादेश जाने वाली ट्रेनें

रेल मंत्रालय के अनुसार भारत से बांग्लादेश जाने वाली मैत्री एक्सप्रेस, बंधन एक्सप्रेस और मिताली एक्सप्रेस ने इस साल जुलाई के मध्य में आखिरी फेरे लगाए थे। बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के कारण तब से उन्हें रद्द कर दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि मैत्री एक्सप्रेस और बंधन एक्सप्रेस दोनों को शुरू में 19 जुलाई, 2024 से छह अगस्त, 2024 तक के लिए रद्द किया गया था। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में मौजूदा स्थिति के कारण रद्दीकरण को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया गया है।

मालगाड़ी सेवा भी स्थगित

मिताली एक्सप्रेस की सेवा भी अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। यात्री ट्रेन सेवाओं के अलावा सभी माल ढुलाई सेवाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। यानि न तो पैसेंजर ट्रेन चलेगी और न ही मालगाड़ी। मैत्री एक्सप्रेस ढाका और कोलकाता के बीच चलती है, जबकि बंधन एक्सप्रेस खुलना और कोलकाता के बीच चलती है।

17 जुलाई के बाद नहीं लौटी मिताली एक्सप्रेस

कटिहार के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने पीटीआई को बताया- ‘‘न्यू जलपाईगुड़ी-ढाका के बीच चलने वाली मिताली एक्सप्रेस 17 जुलाई 2024 को ढाका गई थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। ट्रेन में भारतीय रेलवे के स्वामित्व वाले 10 डिब्बे हैं, लेकिन चूंकि इन डिब्बों का इस्तेमाल केवल उसी विशेष ट्रेन में किया गया था, इसलिए हमें किसी भी तरह की असुविधा नहीं हुई। ट्रेन का इंजन सीमा पर बदला जाता था, इसलिए जब यह बांग्लादेश में प्रवेश करती है, तो वे हमारे इंजन की जगह अपना इंजन लगा देते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article