देश

राज ठाकरे की 13 साल बाद 'मातोश्री' में एंट्री, सीएम फडणवीस बोले- इसे राजनीतिक चश्मे से न देखें

शिवसेना-यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर 13 साल बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे की 'मातोश्री' में एंट्री हुई है। 'मातोश्री' उद्धव ठाकरे का आवास है, जहां जन्मदिन की बधाई देने के लिए 13 साल में पहली बार राज ठाकरे पहुंचे। आखिरी बार 12 साल पहले बालासाहेब ठाकरे के निधन के समय राज ठाकरे 'मातोश्री' गए थे।

Image

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो-PTI)

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे की 'मातोश्री' में 13 साल बाद एंट्री हुई। दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है। उन्होंने उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि इस मुलाकात को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए।

फडणवीस ने दी बधाई

IANS के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह खुशी की बात है कि आज उद्धव ठाकरे का जन्मदिन है और राज ठाकरे उन्हें शुभकामनाएं देने गए। इसमें राजनीति देखने की कोई जरूरत नहीं है।" उन्होंने आगे कहा कि यह एक व्यक्तिगत और पारिवारिक क्षण है, जिसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। मैं उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं।

मंत्रियों के विवाद पर क्या बोले सीएम

महाराष्ट्र में कैबिनेट और राज्य मंत्री के बीच हुए विवाद पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "किसी को भी इस तरह के पत्र लिखकर विवाद पैदा नहीं करना चाहिए। मंत्रियों को एक-दूसरे के साथ संवाद करना चाहिए और अगर किसी मंत्री को कोई समस्या है, तो उन्हें सीधे मेरे पास आना चाहिए ताकि उसका समाधान किया जा सके।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article