देश

'ऐसी हिंसा बंगाल की वास्तविकता बन गई है', ट्रेन से मालदा के लिए निकले राज्यपाल का CM ममता पर बड़ा हमला

CV Ananda Bose : मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रभावित लोगों से मिलने के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस गुरुवार को ट्रेन से रवाना हुए। ट्रेन में उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा बंगाल की वास्तविकता बन गई है जो कि किसी भी समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल की राजनीति में दो चीजें भ्रष्टाचार और हिंसा कैंसर की तरह हो गई हैं।

Image

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस।

CV Ananda Bose : मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रभावित लोगों से मिलने के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस गुरुवार को ट्रेन से रवाना हुए। ट्रेन में अपनी इस यात्रा के दौरान ट्रेन में उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा बंगाल की वास्तविकता बन गई है जो कि किसी भी समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल की राजनीति में दो चीजें भ्रष्टाचार और हिंसा कैंसर की तरह हो गई हैं। हमें इसे जड़ से खत्म करना है। राज्यपाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस लड़ाई में जीत उनकी होगी। राज्यपाल ने कहा कि पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक राज्य में बड़े पैमाने पर हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं।

ममता ने राज्यपाल को वहां न जाने का अनुरोध किया

बोस शुक्रवार को हिंसा प्रभावित मालदा के लिए रवाना हो गए, जहां वह घर छोड़कर भागे दंगा पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल से हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले का दौरा स्थगित करने के अनुरोध किया था, इसके बावजूद बोस रवाना हो गए हैं। शुक्रवार सुबह मालदा के लिए रवाना होते समय बोस ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं हिंसा प्रभावित क्षेत्र में जा रहा हूं।’

राहत शिविरों का दौरा करेंगे राज्यपाल

मालदा के लिए ट्रेन से गए बोस ने कहा, ‘मैं पीड़ितों से मिलने और प्रभावित क्षेत्र से प्राप्त सूचनाओं की पुष्टि करने के लिए वहां जा रहा हूं। मैं अस्पतालों, पीड़ितों के आवासों और राहत शिविरों में जाऊंगा। केंद्रीय बल और राज्य पुलिस भी साथ में हैं और स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। मैं पीड़ितों से मिलने वहां जा रहा हूं, जिसके बाद मैं अपनी सिफारिशें भेजूंगा।’बोस ने यह भी कहा कि वह मालदा के बाद मुर्शिदाबाद का दौरा करेंगे।

अब तक 274 लोग गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज, सुती, धुलियान और जंगीपुर इलाकों में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ 11 और 12 अप्रैल को हुए प्रदर्शनों के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी। जान जाने के डर से कई लोग पड़ोसी जिले मालदा की तरफ भाग कर आ गए और वहां शरण ली हुई है। जिले के दंगा प्रभावित इलाकों में राज्य पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है, जहां से अब तक 274 लोगों को तोड़फोड़ और दंगे में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article