देश

Weather Update: शिमला में जमकर बारिश, दिल्ली में गिरा पारा; जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 2, 2023, 07:09 AM IST

IMD Weather Update: शिमला में सोमवार को जमकर बारिश हुई है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी खबर सामने आई है, जिससे तापमान में अचानक से गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले एक सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में इस तरह का मौसम बना रहेगा।

Image

दिल्ली से लेकर शिमला तक बारिश के बाद बदला मौसम (स्क्रीन ग्रैब)

Photo : ANI

IMD Weather Forecast: दिल्ली (Delhi Weather) से लेकर शिमला (Shimla Rain) तक मौसम(IMD weather) का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। दिल्ली में रह-रहकर बारिश हो रही है, तो सोमवार को शिमला में भी भारी बारिश हुई, जिसके बाद तापमान (Temperature) में अचानक से बड़ी गिरावट आई है। आलम यह है कि अमूमन गर्म रहने वाले मई के महीने में लोगों को ठंडक का अहसास होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग(Mausam Vibhag) ने हिमालच प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में भी तीन से चार दिनों तक बारिश और आंधी के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) का कहना है कि मई का शुरुआती सप्ताह राहत भरा रहेगा।

जानें दिल्ली और आसपास के इलाकों का कहना

दिल्ली-NCR में सोमवार को बारिश हुई, जिसके बाद तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस, तो अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में अधिकतम पारा 35 डिग्री से अधिक नहीं होगा। वहीं, न्यूनतम पारा 19 डिग्री से 20 डिग्री तक बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस पूरे सप्ताह बारिश के आसार हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, सात मई के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। इस दौरान पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

हिमाचल में बारिश के बाद ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। सोमवार को शिमला में भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि बीते 24 घंटों में पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई हैं, जिसमें कांगड़ा में सबसे अधिक बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश मौसम विभाग के वैज्ञानिक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में अगले 2-3 दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शिमला और जुब्बल में ओलावृष्टि की खबरें आई हैं। अगले 48 घंटों तक बारिश जारी रहेगी, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

इन राज्यों में भी होगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश क अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाण, पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू, उत्तराखंड में भी बारिश की गतिविधियां सक्रिय हैं। यहां पूरे सप्ताह बादल छाए रहेंगे और बारिश की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article