देश

Weather Report: दिल्ली-NCR में गिरने लगा पारा, पहाड़ों पर बर्फबारी ने मैदानों पर बढ़ाई ठंडक, जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम का हाल

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Nov 21, 2023, 07:16 AM IST

IMD Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पाकिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो धीरे-धीरे पूर्व की तरफ बढ़ रहा है, जिस कारण उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हवाएं चलेंगी और इसके कारण एक दो दिनों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।

Image

मौसम का हाल

Photo : BCCL

IMD Weather Forecast: राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत आस-पास के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी मैदानी क्षेत्रों का पारा नीचे गिरा रही है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां सोमवार का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा। वहीं मंगलवार (आज) सुबह लोगों को हल्की गलन भी महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में इस सप्ताह तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी और कोहरा भी दिखाई देगा। 23 नंवबर के बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज से दिल्ली में ठंडक बढ़ सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पाकिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो धीरे-धीरे पूर्व की तरफ बढ़ रहा है, जिस कारण उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हवाएं चलेंगी और इसके कारण एक दो दिनों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं पहाड़ों पर भी एक हल्की पश्चिम विक्षोभ की एंट्री हो सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है, लेकिन हल्की पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है, जिस कारण उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अलग-अलग हिस्सों में आने वाले एक से दो दिन में मौसम तेजी से बलदेगा। यहां तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को ठंडक महसूस होगी। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी 24-25 नवंबर के बाद बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है।

यहां हो सकती है बारिश

IMD की ओर से जारी किए ग मौसम बुलेटिन के मुताबिक, आज तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, माहे, केरल और कराईकल के कुछ हिस्सों में बारिश देखी जा सकती है। वहीं यमन, तटीय आंध्र प्रदेश केरल, माहे, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश और धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। IMD ने 22 नंवबर को भी केरल, तमिलनाडु, माहे, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article