देश

दिल्ली से रुठा मानसून, लेकिन यूपी- बिहार में जमकर होगी बारिश; बाहर निकलने से पहले नोट कर लें मौसम का ये अपडेट

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jun 29, 2023, 12:08 AM IST

Monsoon Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के राज्यों में तीन दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि इन क्षेत्रों के राज्यों में अगर अब तक मानसून ने दस्तक नहीं दी है, तो अगले दो से तीन दिनों में यह प्रभावित कर सकता है।

Image

Monsoon update

Photo : BCCL

Monsoon Update: दिल्ली और मुंबई में बीते रविवार को एक साथ मानसून की दस्तक हुई थी। मुंबई में तो झमाझम बारिश हो रही है, लेकिन राजधानी दिल्ली-NCR में शुरुआती दिनों में बारिश करने के बाद मानसून कुछ रूठ सा गया है। यहां हल्की बारिश के बाद बादल ऐसे ही वापस जा रहे हैं। हल्की बारिश के बाद निकल रही चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार को गुरुवार को भी दिल्ली-NCR में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश का अनुमान है।

देश के बाकी हिस्सों की बात करें तो भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के राज्यों में तीन दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि इन क्षेत्रों के राज्यों में अगर अब तक मानसून ने दस्तक नहीं दी है, तो अगले दो से तीन दिनों में यह प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

यहां होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा में अलगे तीन दिनों तक झमाझम बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 जून को पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी अगले तीन दिनों तक तेज बारिश होगी।

24 घंटे में इन राज्यों में बरसेगा मानसून

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटो में छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल में तेज बारिश की संभावना जताई है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article