देश

Weather Forecast: दिल्ली- NCR को मिलने वाली है गर्मी से राहत, लेकिन आज झेलनी होगी Heat Wave, सात राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 22, 2023, 08:24 AM IST

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग (Mausam Vibhag) की ओर से जारी पूर्वानुमान (Weather Forecast) के मुताबिक, दिल्ली-NCR और इसके आसपास के इलाके में आज तापमान (Temperature) 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं, इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

Image

मौसम का हाल

Photo : BCCL

IMD Weather Forecast: दिल्ली -NCR (Delhi Weather) के लोग बीते कुछ दिनों से प्रचंड गर्मी झेल रहे हैं। रविवार का दिन भी ऐसा ही रहा और 21 मई को अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) सामान्य से तीन डिग्री ऊपर पहुंचकर 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, दिल्ली-NCR, दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के लोगों को आज (22 मई) को भी भीषण गर्मी झेलनी होगी। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि इन राज्यों में लू (Heat wave) चलने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) की ओर से जारी पूर्वानुमान (Weather Forecast) के मुताबिक, दिल्ली-NCR और इसके आसपास के इलाके में आज तापमान (Temperature) 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाने की संभावना बनी हुई है, तो वहीं उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा बना रहेगा, जिससे उमस और भी ज्यादा परेशान करने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं, इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

जानें कब से मिलेगी राहत

भीषण गर्मी झेल रहे मैदानी इलाकों के लोगों के लिए मौसम विभाग (IMD Weather) ने कुछ राहत भरी भी खबर सुनाई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbence) के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश और आसपास के अन्य इलाकों में 23 मई से मौसम बदलना शुरू होगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 मई से 27 मई तक हल्की बारिश (Rain Fall) या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में काफी हद तक कमी आएगी। मौसम विभाग (Mausam) ने राजस्थान, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश (Rain) की संभावना जताई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच सकती है।

आज यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आज विदर्भ, झारखंड, उप हिमालयी पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, केरल, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु व अन्य इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

यहां बदलने वाला है मौसम

IMD के मुताबिक, सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 मई से उत्तर पश्चिम भारत का मौसम बदलने वाला है। इस कारण कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 24 और 25 मई को उत्तराखंड के अलग- अलग इलाकों में ओले और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके अलावा 23 मई को जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में भी भारी बारिश हो सकती है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article