देश

ढेर सारी चीजें बदलना चाह रहे हम, पर ये दो मुद्दे नहीं कर सकते काबू- बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 07:56 AM IST

यह बात उन्होंने सोमवार (17 अक्टूबर, 2022) को महाराष्ट्र के मुंबई में कही। उनके मुताबिक, सड़क सुरक्षा बड़ा मुद्दा है...यहां पांच लाख दुर्घटनाएं और डेढ़ लाख मौतें होती हैं। हमने इकोनॉमिक मॉडल में भी अब छह एयरबैग्स करने का फैसला हमने लिया है।

Image

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। (istock/IANS)

Photo : Twitter

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वे लोग (सरकार) ढेर सारी चीजें बदलना चाहती है, लेकिन हिंदुस्तान में दो चीजों को काबू नहीं किया जा सकता है।

महाराष्ट्र के मुंबई में सोमवार (17 अक्टूबर, 2022) को वह बोले- सड़क सुरक्षा बड़ा मुद्दा है...यहां पांच लाख दुर्घटनाएं और डेढ़ लाख मौतें होती हैं। हमने इकोनॉमिक मॉडल में भी अब छह एयरबैग्स करने का फैसला हमने लिया है। हम ढेर सारी चीजें बदलना चाह रहे...पर हम भारत में दो चीजों को नहीं नियंत्रित कर सकते। एक- आबादी में वृद्धि, जबकि दूसरा ऑटोमोबाइल में बढ़ोतरी।

गडकरी ने इससे पहले शनिवार (15 अक्टूबर, 2022) को कहा था कि केंद्र सरकार ऐसी योजना लाने के बारे में सोच रही है, जिसमें राज्यों के राजमार्गों के विस्तार का जिम्मा लिया जाएगा। अत्यधिक परिवहन बोझ वाले राज्य राजमार्गों के विस्तार के लिए केंद्र सरकार उनका नियंत्रण अपने अधीन लेने की योजना पर काम कर रही है। स्कीम के तहत राज्यों के राजमार्गों को केंद्र सरकार चार और छह लेन वाले मार्गों में तब्दील करेगी।

उनके मुताबिक, विस्तारित राज्य राजमार्गों से केंद्र सरकार 25 साल तक टोल वसूलेगी और फिर उसके बाद उन्हें राज्यों को वापस कर दिया जाएगा। बकौल मंत्री, "हम राज्यों के राजमार्गों को विस्तार के लिए राज्य सरकारों से लेंगे और उन पर टॉल वसूलेंगे।" उन्होंने उम्मीद जताई कि विस्तार परियोजना पर खर्च की जाने वाली राशि 12-13 साल में ही वसूल ली जाएगी।"

वैसे, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस योजना को लेकर केंद्र सरकार की राज्य सरकारों के साथ बात चल रही है या नहीं। इसके अलावा इसके लिए वित्तीय आवंटन या निजी भागीदार चुने जाने की संभावना के बारे में भी उन्होंने कोई ब्योरा नहीं दिया। (एजेंसी इनपुट्स के साथ)

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article