देश

मेक इन इंडिया के नाम पर हम सिर्फ असेंबली कर रहे हैं- वीडियो शेयर कर राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि देश में ‘मेक इन इंडिया’ के नाम पर सिर्फ असेंबलिंग हो रही, असली विनिर्माण नहीं हो रहा है।

Image

टीवी फैक्ट्री में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो- @RahulGandhi)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में मेक इन इंडिया के नाम पर सिर्फ असेंबली हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक भारत उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं बनता, रोज़गार, विकास और ‘मेक इन इंडिया’ की बातें सिर्फ भाषण ही रहेंगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पिछले सप्ताह ग्रेटर नोएडा में टेलीविजन निर्माण से संबंधित एक फैक्टरी का दौरा किया था। उन्होंने इसका एक वीडियो अपने ‘एक्स’ हैंडल और दूसरे सोशल मीडिया मंच पर साझा किया।

राहुल गांधी का ट्वीट

राहुल गांधी ने पोस्ट किया, ‘‘क्या आप जानते हैं कि भारत में बने ज्यादातर टीवी का 80 प्रतिशत हिस्सा चीन से आता है? ‘मेक इन इंडिया’ के नाम पर हम सिर्फ असेंबल कर रहे हैं- असली विनिर्माण नहीं। आईफोन से लेकर टीवी तक के पुर्ज़े विदेश से आते हैं, हम बस जोड़ते हैं। छोटे उद्यमी निर्माण करना चाहते हैं, लेकिन न नीति है, न सहयोग। उल्टा, भारी कर और चुने हुए कॉरपोरेट का एकाधिकार है, जिसने देश के उद्योग को जकड़ रखा है।’’

'जमीनी बदलाव चाहिए'

राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘जब तक भारत उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं बनता, रोज़गार, विकास और ‘मेक इन इंडिया’ की बातें सिर्फ भाषण रहेंगी।’’ उन्होंने कहा कि जमीनी बदलाव चाहिए ताकि भारत असेंबली लाइन से निकलकर असली विनिर्माण शक्ति बने और चीन को बराबरी की टक्कर दे सके।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article