MEA ने क्या कुछ कहा?
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रूसी सेना में शामिल दो भारतीयों की मौत मामले में बताया कि हम यहां नई दिल्ली और मॉस्को दोनों जगहों पर रूसी अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं ताकि रूसी सेना में कार्यरत लोगों को रिहा कराया जा सके और उनकी स्वदेश वापसी हो सके...
रूसी अधिकारियों के संपर्क में MEA
बता दें कि रूसी सेना में शामिल 20 से 25 भारतीयों ने अब तक विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा है। इस विषय पर रणधीर जायसवाल ने बताया कि अब तक हमसे संपर्क करने वाले लोगों की संख्या 20 से 25 के बीच है। उनमें से 10 रिहा हो चुके हैं। हाल ही में दो लोगों की मौत हुई है। हम रूस के रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं ताकि पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाया जा सके।
हाल ही में विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से अपील की थी कि रूस में रोजगार के अवसर तलाशते हुए सावधानी बरतें। साथ ही यह स्पष्ट किया था कि रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की किसी प्रकार भी कोई भी भर्ती हमारी साझेदारी के अनुरूप नहीं है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
