देश

प्रियंका गांधी के वायनाड से लौटते ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा; पार्टी में मचा हड़कंप!

Wayanad DCC Chief Resigns: वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के अध्यक्ष एन. डी. अप्पाचन ने पार्टी के स्थानीय नेतृत्व में कथित आंतरिक कलह के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह कदम कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के वायनाड दौरे के समापन के दो दिन बाद उठाया। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस्तीफे के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया।

Image

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

Wayanad DCC Chief Resigns: वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के अध्यक्ष एन. डी. अप्पाचन ने पार्टी के स्थानीय नेतृत्व में कथित आंतरिक कलह के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जब मीडिया ने उनके इस्तीफे के बारे में पूछा, तो अप्पाचन ने कहा कि उन्होंने पार्टी को अपने फैसले से अवगत करा दिया है और अब केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) को फैसला करना है कि इसे स्वीकार किया जाए या नहीं।

अप्पाचन ने क्यों दिया इस्तीफा

अप्पाचन ने कहा कि अगर वे इसे स्वीकार करते हैं, तो मैं पद छोड़ दूंगा। अगर वे चाहते हैं कि मैं पद पर बना रहूं, तो उन्हें ऐसा कहने दीजिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह डीसीसी अध्यक्ष पद पर बने रहने के ‘बहुत इच्छुक नहीं’ हैं। इस्तीफे का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह इसका खुलासा नहीं करेंगे। यह कदम कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के वायनाड दौरे के समापन के दो दिन बाद उठाया गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article