देश

MP में किसी कीमत पर न होने दूंगा 'Love Jihad' का खेल- बोले शिवराज, 'बने धर्मांतरण विरोधी कानून'

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 12, 2022, 11:38 AM IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित सूबे के सीएम ने ये बातें रविवार (12 दिसंबर, 2022) को राजधानी भोपाल के एमपी नगर में एजुकेश्नल एंड मल्टीपरपज स्किल डेवलपमेंट सेंटर के उद्घाटन के दौरान कहीं।

Image

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान। (फाइल)

Photo : IANS

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया जाना चाहिए। अन्य धर्मों के कुछ लोग आदिवासी परिवार की बेटियों से सिर्फ इसलिए शादी कर लेते हैं, ताकि वे जमीन खरीद सकें। यह प्यार नहीं, बल्कि प्रेम के नाम पर किया जाने वाला जिहाद है। मैं म.प्र में इस लव जिहाद के खेल को किसी भी कीमत पर नहीं होने दूंगा।

रविवार (12 दिसंबर, 2022) को ये बातें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित सूबे के सीएम ने राजधानी भोपाल के एमपी नगर में एजुकेश्नल एंड मल्टीपरपज स्किल डेवलपमेंट सेंटर के उद्घाटन के दौरान कहीं। उन्होंने इस दौरान धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर कहा कि इस तरह की चीजों को रोकने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लाया जाना चाहिए।

बकौल चौहान, "कड़ा कानून इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए लाया जाना चाहिए, क्योंकि अभी भी बहला-फुसला और धोखे से धर्म परिवर्तन की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।"

उन्होंने आगे इसी में जोड़ते हुए कहा- अगर किसी की जमीन पर गलत तरीके से कब्जा कर लिया गया है या जाल बिछाकर उससे शादी कर ली गई है, तब पंचायत एक्ट के तहत ग्राम सभा को असल मालिक को जमीन वापस देने का अधिकार है।

वैसे, दिसंबर की शुरुआत में इंदौर में एक इवेंट के दौरान सीएम ने साफ कर दिया थाा कि सरकार लव जिहाद की घटनाओं को किसी भी सूरत और कीमत पर बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। वह इसके खिलाफ कड़ा कानून लेकर आएगी।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article