खाना,गिलास, पोर्टेबल टॉयलेट... ट्रंप से भी ज्यादा टाइट है पुतिन का प्रोटोकॉल; वजह कर देगी हैरान!

Putin India Visit: पुतिन का भारत दौरा इस समय अंतरराष्ट्रीय ध्यान का केंद्र बना हुआ है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच रहे हैं, जहां दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वैश्विक राजनीतिक तनाव के बीच भारत और रूस अपने रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं।

Produced by: पीयूष कुमारUpdated Dec 4 2025, 19:44 IST
101 / 07

1

पुतिन की कार- Putin Car 02 / 07

पुतिन की कार- Putin Car

पुतिन अक्सर ऑरस सीनेट कार पर यात्रा करते हैं। यह कार पुतिन की पहली पसंद है। इस कार को ऑरस मोटर्स ने NAMI के साथ डिजाइन किया है। गाड़ी की ज्यादातर सेफ्टी फीचर्स आजतक सामने नहीं आए हैं। इस कार में इमरजेंसी ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम लगा होता है। कार 249 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से चल सकती है। कार की सबसे बड़ी खासियत है कि गाड़ी, चारों टायर पंचर होने के बाद भी चल सकती है।

'फ्रलाइिंग क्रेमलिन' विमान- What is the agenda of Putin’s India visit03 / 07

'फ्रलाइिंग क्रेमलिन' विमान- What is the agenda of Putin’s India visit

पुतिन जिस विमान का इस्तेमाल करते हैं वो संस्करण Il-96-300PU है, जिसमें PU का अर्थ है Punkt Upravleniya, या ‘कमांड पोस्ट’ है। इसे वीआईपी उपयोग, राष्ट्रीय सुरक्षा और उड़ान के दौरान कमांड क्षमताओं के लिए बड़े पैमाने पर संशोधित किया गया है। ​IL-96-300PU को इस तरह बनाया गया है कि यह आधुनिक सुरक्षा और रक्षा प्रणालियों से लैस है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस विमान के सामने मिसाइलें भी फेल हो सकती हैं। रूस के लिए यह सिर्फ एक VIP विमान नहीं, बल्कि रणनीतिक महत्व वाला विमान है।

पुतिन का कोई डाटा विदेश नहीं छूटता-  Which aircraft is Putin using for his India trip?04 / 07

पुतिन का कोई डाटा विदेश नहीं छूटता- Which aircraft is Putin using for his India trip?

विदेश में पुतिन द्वारा इस्तेमाल किया गया तौलिया, कचरा, गिलास, टिश्यू पेपर तक रूसी अधिकारी अपने साथ स्वदेश लेकर चले जाते हैं। बता दें कि पुतिन के विमान में अस्पताल तक है।

 प्राइवेट पोर्टेबल टॉयलेट- putin poop suitcase05 / 07

प्राइवेट पोर्टेबल टॉयलेट- putin poop suitcase

पुतिन की सुरक्षा इतनी कड़ी है कि वो अपना प्राइवेट पोर्टेबल टॉयलेट भी साथ लेकर चलते हैं। इसका उद्देश्य है कि किसी विदेशी जमीन पर उनके शरीर से संबधित कोई जैविक नमूना न छोड़ा जाए। डॉक्टरों का मानना है कि किसी भी तरह का जैविक पदार्थ (जैसे मूत्र या मल) किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य का बारीकी से विश्लेषण करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

बुलेटप्रूफ जैकेट- How will Putin’s visit impact India–Russia relations?06 / 07

बुलेटप्रूफ जैकेट- How will Putin’s visit impact India–Russia relations?

पुतिन जब भी पब्लिक या किसी दूसरे देश जाते हैं तो वो बुलेटप्रूफ जैकेट पहनते हैं। पुतिन के जहां भी जाते हैं उनके साथ 4 लेयर सिक्योरिटी रहती है।

​हमशक्ल की अफवाह-  Why is Vladimir Putin visiting India?07 / 07

​हमशक्ल की अफवाह- Why is Vladimir Putin visiting India?

रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से उनकी सुरक्षा और कड़ी हो गई है। हाल ही में ऐसी अफवाहें भी जोड़ पकड़ने लगी थी कि पुतिन का हमशक्ल भी उनके साथ चलता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!