देश

Visakhapatnam: कोरबा एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, 4 बोगियों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Korba Express: कोरबा एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ऐसा हुआ है।

Image

कोरबा एक्सप्रेस की 4 बोगियों में भीषण आग लग गई।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Visakhapatnam: विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर कोरबा एक्सप्रेस की 4 बोगियों में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में एसी बोगियों में आग लगी है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझा दी है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा भीषण आग का कारण

हादसा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हुआ। फायर ब्रिगेड जब तक आग पर काबू पाती 3 बोगियां जलकर राख हो चुकी थीं। गनीमत रही कि ट्रेन रेलवे स्टेशन पर खाली खड़ी थी। सवारियां उतरकर जा चुकी थीं। इस वजह से लोगों को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्रेन को काफी नुकसान पहुंचा। ट्रेन में अग्निकांड की जानकारी मिलते ही GRP, शहरी पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारण तलाशने और जांच करने के आदेश जारी हो गए हैं। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कोरबा एक्सप्रेस को दोपहर 2 बजे विशाखापत्तनम से तिरुमाला एक्सप्रेस बनकर कडप्पा के लिए रवाना होना था, लेकिन इससे पहले यह हादसा हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, हादसा सुबह 10 बजे हुआ। रेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक चारों जली हुई बोगियों को ट्रेन से अलग कर ट्रैक को साफ कर लिया गया है। चादरें, थर्माकोल और बिस्तर आदि जल गए हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ये हादसा हुआ है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article