देश

जंतर-मंतर पर TIMES NOW के पत्रकार पर हमला, 100-120 लोगों ने घेरकर पीटा, घड़ी-फोन भी लूटा

​विजुअल में साफ दिख रहा है कि देव कोटक पर किस कदर हमला हुआ। उनकी कमीज पूरी तरह फटी हुई थी और उनकी हालत बता रही थी कि हमलावरों ने उनके साथ क्या सलूक किया है।

Image

जंतर-मंतर पर Times Now पत्रकार देव कोटक पर हमला

TIMES NOW reporter Assaulted: मंगलवार को जंतर-मंतर पर Times Now के पत्रकार पर हमला हुआ। पत्रकार देव कोटक पर उस वक्त हमला हुआ जब वह रिपोर्टिंग कर रहे थे। यहां धरना-प्रदर्शन में शामिल 100-120 लोगों ने उन्हें घेरकर उनके कपड़े फाड़ डाले और घड़ी-फोन भी लूट लिया। देव कोटक ने खुद अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि किस तरह भीड़ ने गोदी मीडिया के नारे लगाते हुए उन्हें घेरा और उनके साथ मारपीट की।

हमलावरों ने घड़ी और फोन भी लूट लिया

विजुअल में साफ दिख रहा है कि देव कोटक पर किस कदर हमला हुआ। उनकी कमीज पूरी तरह फटी हुई थी और उनकी हालत बता रही थी कि हमलावरों ने उनके साथ कैसा सलूक किया है। देव ने बताया कि हमलावरों ने उनके हाथ की घड़ी खींचने के साथ ही फोन भी लूट लिया। देव कोटक ने बताया कि 100 से अधिक लोगों की भीड़ ने मुझ पर हमला कर दिया। वे लगातार मुझे मारते-पीटते रहे...तब कुछ प्रदर्शनकारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर मुझे बचाया। देव ने कहा कि मैं सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके, प्रवक्ता सौरव दास और अभिषेक रांका का इंटरव्यू भी कर चुका हूं, इसके बावजूद मेरे साथ ऐसा सलूक हुआ।

मैं बहुत ही डर गया था

देव ने कहा, हमारा सौरव दास के साथ इंटरव्यू तय था। सौरव की स्पीच के बाद वे हमें स्टेज पर बुलाने ही वाले थे। तब वालंटियर्स ने कहा कि सर, आपको देखकर भीड़ गुस्से में आ रही है। आप प्लीज यहां से चले जाइए, एक घंटे बाद आइएगा जब माहौल ठंडा हो जाएगा। इसके बाद हम जाने लगे तो हम पर बेरहमी से अटैक किया गया। कैमरामैन दूसरी तरफ चले गए तो बच गए। लेकिन मुझ पर 100-120 लोगों की भीड़ टूट पड़ी। कोई चपेट मार रहा है, कोई मुक्के मार रहा है, कोई लात मार रहा है, कोई सिर पर मार है, कोई पानी की बोतल मार रहा है। मैं बहुत ही डर गया था, मैंने कुछ लोगों से कहा कि भैया मुझे बचाओ, तब उन लोगों ने ह्यूमन शील्ड बनाकर मुझे बचाया।

बता दें कि सोमवार 20 जुलाई को जंतर मंतर पर टाइम्स नाउ नवभारत की पत्रकार ज्योति मिश्रा को भी निशाना बनाया गया था और उन पर हमला किया गया था। उन्होंने भी अपनी आपबीती कैमरे पर सुनाई थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article