देश

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी हिंसा का दौर, बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या

मारे गए कार्यकर्ता हाफिज़ुल के भई का आरोप हैं उसे इसलिए मारा गया क्योंकि वह बीजेपी में शामिल हुआ था, गोली मारने वाला टीएमसी कार्यकर्ता है।

Image

बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या

Violence in West Bengal: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी हिंसा का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। नादिया जिले में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। कल शाम को बीजेपी कार्यकर्ता हाफिजुल शेख की हत्या कर दी गई। शेख हाल ही में बीजेपी में शामिल हुआ था। वह चांदपुर इलाके के चाय दुकान के पास बैठ कर कैरम बोर्ड खेल रहा था। अचानक से दो शख्स आए और उसे गोली मार दी।

सिर पर लगी गोली, मौत

हाफिजुल के सिर पर गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हाफिज़ुल के भई का आरोप हैं उसे इसलिए मारा गया क्योंकि वह बीजेपी में शामिल हुआ था, गोली मारने वाला टीएमसी कार्यकर्ता है। वहीं, पुलिस का कहना हैं आरोपी और मारा गया बीजेपी कार्यकर्ता दोनों आपराधी हैं। आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से निकला था। पुलिस का कहना हैं आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि चुनाव के दौरान बंगाल में हिंसा का दौर चलता रहा। रविवार 2 जून को हिंसा हुई थी जब पश्चिम बंगाल पुलिस बशीरहाट के संदेशखाली में शनिवार 1 जून को हुई हिंसा के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई तो स्थानीय महिलाओं ने विरोध किया और झड़प हो गई। पुलिस बीजेपी कार्यकर्ता साधन नंदी को गिरफ्तार करने पहुंची थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम

NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम

'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद

'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद

'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल

'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल

‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार

‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार

Jantar Mantar Protest: पुलिसकर्मी से मारपीट पर FIR की तैयारी, राहुल-प्रियंका रिहा, जानें विपक्ष के प्रदर्शन में दिनभर में क्या-क्या हुआ

Jantar Mantar Protest: पुलिसकर्मी से मारपीट पर FIR की तैयारी, राहुल-प्रियंका रिहा, जानें विपक्ष के प्रदर्शन में दिनभर में क्या-क्या हुआ