देश

फिर फंसे राहुल गांधी, अब सावरकर के पोते ने दायर किया मानहानि का मुकदमा, लगाए गंभीर आरोप

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 12, 2023, 11:59 PM IST

Rahul Gandhi Damodar Savarkar News: राहुल गांधी के खिलाफ विनायक दामोदर सावरकर के पोते सात्यकी सावरकर ने पुणे की कोर्ट में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।

Image

राहुल गांधी के खिलाफ विनायक दामोदर सावरकर के पोते ने पुणे की कोर्ट में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है

Rahul Gandhi Defamation Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दिक्कतें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है, अब ताजा मामला

विनायक दामोदर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar) से जुड़ा सामने आ गया है, बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ विनायक दामोदर सावरकर के पोते सात्यकी सावरकर ने पुणे की कोर्ट में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।

गौर हो कि हाल ही में 'मोदी उपनाम' (Modi Surname) को लेकर कोर्ट के चक्कर काट रहे राहुल गांधी के खिलाफ अब हिंदुवादी विचारक दिवंगत सावरकर की मानहानि वाला मामला सामने आ गया है।

ध्यान रहे कि विनायक दामोदर सावरकर पर जेल से बाहर निकलने के लिए अंग्रेजों से 'माफी मांगने' का आरोप राहुल गांधी लगाते रहे हैं, जिसे लेकर बीजेपी हमलावर रही है। विनायक दामोदर सावरकर के पोते सात्यकी सावरकर ने पुणे की कोर्ट में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।

विनायक दामोदर सावरकर के पोते सात्यकी सावरकर ने कहा, 'राहुल गांधी पिछले महीने इंग्लैंड गए थे और एक सभा में उन्होंने टिप्पणी की कि वीर सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि वे अपने 5-6 दोस्तों के साथ मिलकर एक मुस्लिम व्यक्ति को पीट रहे थे और वीर सावरकर को मज़ा आया, यह टिप्पणी उनका अपमान है क्योंकि वह घटना काल्पनिक है...

सात्यकी ने यह शिकायत न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आईपीसी की धारा 499 (मानहानि) और 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत दर्ज कराई है, उनका आरोप है कि झूठे आरोप लगाकर सावरकर की प्रतिष्ठा को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article