'पार्ट ऑफ लाइफ नहीं बल्कि वे ऑफ लाइफ है योग', मैसूर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले PM 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 08:01 AM IST

International Yoga Day 2022 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग के आसन करने से पहले पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'हम कितने तनावपूर्ण माहौल में क्यों न हों, कुछ मिनट का ध्यान हमें तनावमुक्त कर देता है, हमारी सृजनात्मकता बढ़ा देता है

Yoga Day 2022 : भारत सहित दुनिया भर में आज आठवां अतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। कर्नाटक के मैसूर में पीएम मोदी ने मनुष्य को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाने वाले योग के आसन किए। मैसूर पैलेस ग्राउंड में बड़ी संख्या में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने योग की जीवन में उपयोगिता एवं महत्ता बताई। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि 'हमें योग को जानना भी है, हमें योग को जीना भी है। हमें योग को पाना भी है, हमें योग को अपनाना भी है।'

हमें तनावमुक्त करता है योग-पीएम 
योग के आसन करने से पहले पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'हम कितने तनावपूर्ण माहौल में क्यों न हों, कुछ मिनट का ध्यान हमें तनावमुक्त कर देता है, हमारी सृजनात्मकता बढ़ा देता है। इसलिए, हमें योग को एक अतिरिक्त काम के तौर पर नहीं लेना है। हमें योग को जानना भी है, हमें योग को जीना भी है। हमें योग को पाना भी है, हमें योग को अपनाना भी है। भारत में हम इस बार योग दिवस हम एक ऐसे समय पर मना रहे हैं जब देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष का पर्व मना रहा है, अमृत महोत्सव मना रहा है।' 

'योग अब एक वैश्विक पर्व बन गया है'
उन्होंने कहा, 'योग दिवस की ये व्यापकता, ये स्वीकार्यता भारत की उस अमृत भावना की स्वीकार्यता है जिसने भारत के स्वतन्त्रता संग्राम को ऊर्जा दी थी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमने इस बार 'गार्जियन रिंग ऑफ योगा' का ऐसा ही अभिनव प्रयोग विश्व भर में हो रहा है। दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्योदय के साथ, सूर्य की गति के साथ, लोग योग कर रहे हैं। दुनिया के लोगों के लिए योग आज हमारे लिए केवल पार्ट ऑफ लाइफ नहीं, बल्कि योग अब वे ऑफ लाइफ बन रहा है। योग अब एक वैश्विक पर्व बन गया है।'

Yoga Day 2022 : योग है भारतीय नेताओं के फिटनेस का मंत्र, खुद को रखते हैं ऐसे तंदुरुस्त 

पीएम ने कहा कि योग पूरी मानवती के लिए है
पीएम ने आगे कहा, 'योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। इसलिए, इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है- मानवता के लिए योग। मैसूरु में पीएम ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के खास मौके पर कहा कि योग, निरोग जीवन का विश्वास दे रहा है, योग ऊर्जा विश्व स्वास्थ्य को नई दिशा दे रहा है। घर-घर में योग का प्रचार और प्रसार हुआ। मैसूरू जैसे भारत के आध्यात्मिक केन्द्रों ने जिस योग-ऊर्जा को सदियों से पोषित किया, आज वो योग ऊर्जा विश्व स्वास्थ्य को दिशा दे रही है। आज योग वैश्विक सहयोग का पारस्परिक आधार बन रहा है। आज योग मानव मात्र को निरोग जीवन का विश्वास दे रहा है।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा