Sri Lanka Economic Emergency: श्रीलंका में ईंधन की सप्लाई लगातार घट रही है | श्रीलंका में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं..आर्थिक और बुनियादी संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत से बड़ी मदद मिली है। इस बीच India ने पड़ोसी देश Srilanka से एक diesel खेप की तत्काल आपूर्ति के अनुरोध को मान लिया है, इसमें लगभग 40,000 टन ईंधन को Srilanka भेजा गया । Srilanka वर्तमान में अपने आर्थिक संकट से जूझ रहा है। श्रीलंका में ईंधन की दरें रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं जबकि आपूर्ति लगातार घट रही है।
लगा आपातकाल
आपको बता दें कि श्रीलंका में बिगड़ते हालात को देखते हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति ने बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश में आपातकाल लगाने का आदेश जारी कर दिया है। राष्ट्रपति के आदेश जारी करने के बाद श्रीलंका में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। इसके पीए हवाला ये दिया गया है कि देश की सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति के रखरखाव के लिए ये फैसला लिया गया है।
कई गिरफ्तार
आपातकाल की घोषणा उस समय की गई है, जब अदालत ने राजपक्षे के आवास के सामने प्रदर्शन के लिए गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों के एक समूह को जमानत देने का आदेश दिया है। अधिवक्ता नुवान बोपागे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 54 प्रदर्शनकारियों में से 21 को जमानत दे दी गई है, जबकि छह को चार अप्रैल तक के लिए रिमांड पर भेजा गया है और बाकी 27 घायल अवस्था में अस्पतालों में भर्ती हैं। बोपागे कोलंबो उपनगरीय गंगोडाविला मजिस्ट्रेट की अदालत में मुफ्त सलाह देने के लिए जुटे लगभग 500 अधिवक्ताओं में शामिल हैं।
