Jammu Kashmir: हमलावरों की गोलीबारी में घायल भाजपा नेता ने दम तोड़ा 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2020, 09:16 AM IST

Jammu Kashmir: बडगाम में अज्ञात हमलावर के हमले में घायल भारतीय जनता पार्टी के नेता अब्दुल हामिद नजर ने सोमवार को दम तोड़ दिया। घाटी में हाल कि दिनों में भाजपा नेताओं पर हमले बढ़ गए हैं।

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बडगाम में अज्ञात बंदूकधारियों की फायरिंग में घायल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता अब्दुल हामिद नजर ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। हमलावरों ने गत रविवार को अब्दुल के ऊपर गोलीबारी की थी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि जम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में भाजपा नेताओं पर हमले बढ़े हैं। बीते पांच दिनों में भाजपा के नेताओं पर यह तीसरा हमला था। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अज्ञात हमलावरों के हमले में घायल अब्दुल की सोमवार सुबह मौत हो गई। अब्दुल बड़गाम में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष थे। वह ओमपोरा में रविवार की सुबह टहलने के लिए निकले थे तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चलाई। घायल अवस्था में 38 वर्षीय अब्दुल को श्रीनगर स्थित श्री महाराज हरी सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

End of Article