असम में आए तूफान ने मचाई भारी तबाही, अब तक 23 लोगों की हो चुकी है मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 07:19 AM IST

Assam Storms Updates: असम में तूफान की वजह से भारी नुकसान हुआ है। बिजली गिरने के कारण कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली की लाइनें टूट गई हैं।

गुवाहाटी: असम में तूफान के कारण भारी तबाही मची हुई है। राज्य में गर्मियों के मौसम में आंधी तूफान के साथ होने वाली बारिश को ‘बोर्डोइसिला’ कहा जाता है जिसमें अभी तक 23 लोगों की मौत हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी असम में बारिश-तूफान के चलते लोगो की मौत पर शोक जताया है। भारी बारिश की वजह से 592 गांव प्रभावित हुए है।असम के कई जिलों में पिछले चार दिनों से भारी बारिश हो रही है।भारी बारिश की वजह से एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए है।

बिजली गिरने से भी तबाही

भारी बारिश के साथ बिजली गिरने से राज्य में भारी तबाही मची है। गोलपारा, बारपेटा, डिब्रूगढ़ में भारी नुकसान हुआ । ज हवाओं की वजह से कई पेड़ उखड़ गए। कई जिलों में घरों के गिरने की खबर है। तूफान के कारण 12 हजार से अधिक मकानों और अन्य इमारतों को नुकसान हुआ है। राज्य में गर्मियों के मौसम में आंधी तूफान के साथ होने वाली बारिश को 'बोर्डोइसिला' कहा जाता है।

नागालैंड में भी भारी बारिश

असम के अलावा नागालैंड और मेघालय में भी भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से मेघालय में करीब 200 घरों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक-दो दिन तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।लगातार हो रही है बारिश असम  के कई जिलों में बिजली सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है।

असम ही नहीं मिजोरम भी तूफान से प्रभावित हुआ है। मिजोरम के कोलासिब और मामित जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के साथ आए तूफान से एक गिरजाघर की इमारत समेत 200 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि तूफान में अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है। तूफान शनिवार देर रात को दो जिलों में आया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ASEAN देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाएगा भारत, युवाओं के लिए ‘डिफेंस यूथ ब्रिज’ का प्रस्ताव

ASEAN देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाएगा भारत, युवाओं के लिए ‘डिफेंस यूथ ब्रिज’ का प्रस्ताव

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस एक्टिव, अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस एक्टिव, अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

'वाराणसी की दोनों सीटें और नागपुर में क्यों हारी BJP, प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत'...कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार

'वाराणसी की दोनों सीटें और नागपुर में क्यों हारी BJP, प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत'...कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार

आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने सहयोगी देशों को ईरान पर संभावित हमले के लिए तैयार रहने को कहा, राजा भैया को जान से मारने की धमकी...कांग्रेस बोली- प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति