आजमी की सफाई-'मैं क्या करूं, पब्लिक आ जाती है', भाजपा MLA ने भी उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां   

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2021, 12:28 PM IST

Mumbai News : मुंबई से शिवाजी नगर के विधायक अबु आजमी (Abu Azmi)ने रविवार को अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर आजमी को बग्घी पर बिठाकर एक रैली निकाली लगई गई।

नई दिल्ली : देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है और सरकार लोगों से कोविड नियमों का पालन करने पर जोर दे रही है। लेकिन सत्ता और सरकार के लोग ही इन नियमों का उल्लंघन कर रहे है। आम आदमी नहीं बल्कि नेता ही कोरोना नियमों को तोड़ने में जुटे हैं। मुंबई के शिवाजी नगर से सपा विधायक अबु आजमी (Abu Azmi) और वाराणसी कैंट से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव (Saurabh Srivastav) के जन्मदिन की तस्वीरें परेशान करने वाली और कोरोना के खतरों को बढ़ाने वाली हैं। इन दिनों नेताओं के जन्मदिन के मौके पर कोविड-19 गाइडलाइन का खुला उल्लंघन हुआ है। 

अबु आजमी बोले-मास्क मेरे हाथ में था 
जन्मदिन मनाने जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मॉस्क नहीं थे और वहां सोशल डिस्टैंसिंग का पालन नहीं हुआ। कोविड नियमों के उल्लंघन की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद नेता अब सफाई देने में जुटे हैं। सपा विधायक अबु आजमी का कहना है कि उन्होंने अपना मास्क हाथ में ले रखा था और फोटो खिंचवाने के लिए उन्होंने मास्क उतारा था। फिलहाल कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर मुंबई पुलिस के शिवाजी नगर में आजमी समेत 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।     

अब एक्शन में मुंबई पुलिस 
मुंबई से शिवाजी नगर के विधायक आजमी ने रविवार को अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर आजमी को बग्घी पर बिठाकर एक रैली निकाली लगई गई। इसमें सैकड़ों लोग शामिल थे। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। इस रैली में कोरोना नियमों का खुला उल्लंघन हुआ। लोगों के चेहर पर मास्क नहीं था और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन नहीं हुआ। अब मामला सामने आने के बाद आजमी को नोटिस जारी हुआ है। मुंबई पुलिस एक्शन में आ चुकी है। आजमी सहित 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 

'फोटो खिंचवाने के लिए मैंने मास्क उतारा था'
वहीं, लोगों के निशाने पर आने के बाद आजमी ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा, 'मैं कानून मानने वाला व्यक्ति हूं। मैंने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की थी। मैं बर्थडे नहीं मनाता हूं। रैली के दौरान मास्क मेरे हाथ में था। फोटो खिंचवाने के लिए मैंने मास्क उतारा था। जन्मदिन जैसे मौकों पर पब्लिक आ जाती है, इसमें हमारी क्या गलती है। जिस तलवार से मैंने केक काटा वह लकड़ी का था। इस तलवार को मैं पुलिस को देने वाला हूं।'  

End of Article