देश

वैनिटी वैन के बारे में पूछने पर भड़क उठे प्रशांत किशोर, बैठे हैं आमरण अनशन पर

प्रशांत किशोर ने सवाल पूछने वाली महिला पत्रकार से कहा, आप वैनिटी वैन के बारे में क्या जानना चाहती हैं? आप देखना चाहती हैं कि मैं कहां शौच करता हूं।

Image

प्रशांत किशोर

Prashant Kishor- जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पटना में आमरण अनशन स्थल के पास मौजूद वैनिटी वैन के बारे में सवाल पूछे जाने पर शनिवार को भड़क गए। पटना के गांधी मैदान से कुछ सौ मीटर की दूरी पर खड़ी ये वैनिटी वैन कथित तौर पर कई लग्जरी सुविधाओं से लैस है। किशोर ने बृहस्पतिवार शाम को बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर गांधी मैदान में आमरण अनशन शुरू किया था। प्रशांत किशोर ने सवाल पूछने वाली महिला पत्रकार से कहा, आप वैनिटी वैन के बारे में क्या जानना चाहती हैं? आप देखना चाहती हैं कि मैं कहां शौच करता हूं।

सवाल पर भड़के प्रशांत किशोर

सवाल पर भड़के प्रशांत किशोर ने कहा, ऐसा लगता है कि आपके लिए यह सवाल कि हम कहां शौच जाएं, बीपीएससी उम्मीदवारों के भविष्य से ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्या आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके द्वारा प्राप्त सुविधाओं के बारे में सवाल पूछने की हिम्मत करेंगी?

बता दें कि जिला प्रशासन ने किशोर और उनके 150 समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर धरना स्थल पर प्रदर्शन को अवैध करार दिया। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पटना उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार गर्दनी बाग में निर्दिष्ट स्थान के अलावा किसी अन्य स्थान पर धरने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। जिलाधिकारी ने बताया, किशोर और उनके समर्थकों को धरना स्थल खाली करने का नोटिस दिया गया है और ऐसा न करने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!