Kathgodam to Dehradun Vande Bharat Train News: उत्तराखंड (Uttrakhand) के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक काठगोदाम से देहरादून के लिए वंदेभारत ट्रेन (Vande Bharat Train) चल सकती है, रेल सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन के संचालन की संभावना जताई जा रही है, पर इस बारे में अभी कोई भी घोषणा नहीं की गई है।
गौर हो कि अभी काठगोदाम से देहरादून के लिए सुबह जनशताब्दी और रात को काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस का ही विकल्प है वहीं दिन के वक्त कोई भी ट्रेन का विकल्प नहीं है।
काठगोदाम से देहरादून के लिए दो ही ट्रेनों का संचालन
अभी तक काठगोदाम से देहरादून के लिए दो ही ट्रेनों का संचालन होता है, एक ट्रेन जनशताब्दी सुबह देहरादून के लिए प्रस्थान करती है और दूसरी काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस रात को।
काठगोदाम से कुमाऊं से देहरादून के लिए तीसरी ट्रेन का विकल्प मिल जाएगा!
लोग वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) के संचालक को लेकर रेलवे को पत्र भी लिख चुके हैं, इसके संचालन से कुमाऊं से देहरादून के लिए तीसरी ट्रेन का विकल्प मिल जाएगा, ऐसा माना जा रहा है पहले कहा जा रहा था कि यह ट्रेन दिल्ली के लिए शुरू हो सकती है, पर अब माना जा रहा है कि इस ट्रेन की सबसे अधिक संभावना काठगोदाम से देहरादून के बीच है।
