देश

Vande Bharat Train Delhi to Ayodhya: दिल्ली से अयोध्या जाना अब आसान, वंदे भारत ट्रेन से हुआ सफर आरामदायक, जानिए कितना किराया

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 12, 2024, 02:42 PM IST

Vande Bharat Train Delhi to Ayodhya Ticket Price:: अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने के लिए दिल्ली से अयोध्या के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई है।

Image

वंदे भारत एक्सप्रेस

Vande Bharat Train Delhi to Ayodhya Ticket Price: अयोध्या में राम मंदिर का 22 जनवरी को भव्य उद्घाटन है। इस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। भव्य पैमाने पर समारोह होने जा रहा है। कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत छह हजार लोग हिस्सा लेंगे। इस मौके पर अधिक से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंचना चाहेंगे। ऐसे में रेलवे ने दिल्ली-अयोध्या के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की है जिसका उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था।

सफर हुआ आसान

अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने के लिए दिल्ली से अयोध्या के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई है। ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या के बीच चलती है। इस रूट पर लखनऊ और कानपुर के यात्रियों को भी फायदा होता है।

जानिए ट्रेन का शेड्यूल (Vande Bharat Train Delhi to Ayodhya Schedule)

यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6.10 पर चलती है और दोपहर ढाई बजे अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंचती है। ट्रेन वाया कानपुर सेंट्रल और लखनऊ होकर अयोध्या पहुंचती है। यानी दिल्ली से कानपुर और लखनऊ जाने वाले यात्री भी इससे सफर कर सकते हैं। अयोध्या से यह ट्रेन दोपहर 3.20 पर वापस रवाना होती है। शाम 6.35 पर कानपुर और रात में 11.40 पर आनंद विहार वापस पहुंच जाती है। 16 जनवरी से यात्री दोबारा इस ट्रेन से सफर कर सकेंगे।

चेयर कार किराया (Vande Bharat Train Delhi to Ayodhya Chair Car Fare)

कानपुर सेंट्रल से अयोध्या धाम 835 रुपये

कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार 1250 रुपये

एक्जीक्यूटिव चेयर कार किराया (Vande Bharat Train Delhi to Ayodhya Executive Car Fare)

कानपुर सेंट्रल से अयोध्या धाम 1440 रुपये

कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार 2270 रुपये

30 दिसंबर को मिली सौगात

पीएम मोदी ने 30 दिसंबर को अयोध्या को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी थी। पीएम ने अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत समेत कुल छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी। इस ट्रेन के शुरू होने से सफर बेहद आरामदायक और किफायती हो गया है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article