देश

केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन रहा सफल, 7 घंटे 20 मिनट में तिरुवनंतपुरम से कन्नूर पहुंची ट्रेन

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 17, 2023, 04:48 PM IST

​14 अप्रैल को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा था कि इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "विशुकैनीट्टम" (उपहार) केरल के लिए वंदे भारत ट्रेन सेवा है।

Image

केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन (Credit: Railways, File photo)

Vande Bharat Express in Kerala: देश में लगातार वंदे भारत एक्सप्रेस का जाल फैलता जा रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस अब देश के एक और दक्षिणी राज्य केरल में शुरू होने जा रही है। भारतीय रेलवे ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया। ट्रायल रन तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन से सुबह 5:10 बजे शुरू हुआ और दोपहर 12:30 बजे ट्रेन कन्नूर पहुंची। तिरुवनंतपुरम डिवीजन के शीर्ष अधिकारी और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी कन्नूर की यात्रा में शामिल हुए।

14 अप्रैल को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा था कि इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "विशुकैनीट्टम" (उपहार) केरल के लिए वंदे भारत ट्रेन सेवा है। उन्होंने कहा कि केरल के लिए हाई-स्पीड ट्रेन की मांग अब पूरी हो गई है। प्रधानमंत्री केरल का विशेष ध्यान रखते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र केरल के विकास के लिए सभी प्रयास कर रहा है।

मुरलीधरन ने कहा कि हालांकि केंद्र ने पहले संकेत दिया था कि केरल को वंदे भारत ट्रेन मिलेगी, लेकिन एक ऐसा अभियान चलाया गया था कि राज्य को इस ट्रेन से वंचित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में अपनी केरल यात्रा के दौरान वंदे भारत ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस एक स्वदेश निर्मित, सेमी-हाई स्पीड और सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रेन सेट है। ट्रेन अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है, जो यात्रियों को तेज, अधिक आरामदायक और अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करती है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article