देश

वैभव गहलोत ने RCA अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, अपने खिलाफ प्रस्ताव आने से पहले ही छोड़ा पद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2024, 02:03 PM IST

दरअसल, आरसीए को सहकारिता रजिस्ट्रार की ओर से नोटिस दिया गया था। इसके बाद ही आरसीए के खिलाफ जांच शुरू करने का फैसला हुआ था।

Image

वैभव गहलोत

Photo : PTI

Vaibhav Gehlot Resigns: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है की नई सरकार बनने के बाद 29 जिलों के क्रिकेट जिला अध्यक्ष उनके खिलाफ विश्वास प्रस्ताव लाने वाले थे। राजस्थान क्रीड़ा परिषद ने दो दिन पहले ही राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन से अपना अनुबंध खत्म करते हुए उससे क्रिकेट मैदान और दफ्तर वापस ले लिया था। वैभव गहलोत ने ट्वीट कर विस्तार से इसकी जानकारी दी।

वैभव गहलोत ने क्या कहा

वैभव ने कहा, वर्ष 2019 में मैंने राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित होने के बाद काम करना शुरू किया। सभी जानते हैं कि 2017 में श्री सीपी जोशी के RCA अध्यक्ष बनने से पहले पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान RCA में कैसे हालात थे और राजस्थान में क्रिकेट की कैसी दुर्दशा थी। बीसीसीई द्वारा RCA पर प्रतिबंध तक लगा दिया गया जिसके कारण यहां न क्रिकेट मैच हो सकते थे और न ही राजस्थान की क्रिकेट टीम किसी टूर्नामेंट में भाग ले सकती थी।

आरसीए को सहकारिता रजिस्ट्रार की ओर से नोटिस

दरअसल, आरसीए को सहकारिता रजिस्ट्रार की ओर से नोटिस दिया गया था। इसके बाद ही आरसीए के खिलाफ जांच शुरू करने का फैसला हुआ। जितेंद्र कुमार शर्मा को जांच अधिकारी बनाया गया है। खेल परिषद की शिकायतों के बाद जांच का फैसले लेते हुए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। इस मामले में खेल परिषद ने सहकारिता विभाग को जांच के लिए पत्र लिखा था। सहकारिता विभाग को राजस्थान क्रीड़ा अधिनियम के उल्लंघन की शिकायत मिली थी जिसके बाद जांच का फैसला हुआ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ