देश

उत्तराखंड में हिंदू समुदाय के बच्चे जब माता-पिता को बुलाने लगे अम्मी और अब्बू, उठ खड़ा हुआ विवाद

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 8, 2023, 10:18 PM IST

Ammi-Abbu controversy In Uttarakhand: उत्तराखंड में कक्षा-2 के बच्चों को माता-पिता की जगह अम्मी और अब्बू पढ़ाने को लेकर विवाद छिड़ गया है। हिंदू परिवारों के बच्चे भी अंग्रेजी की पाठ्यपुस्तक में फादर-मदर की जगह अब्बू और अम्मी लिखे जाने पर अपने माता-पिता को अब्बू-अम्मी कहकर पुकारने लगे हैं। जिसकी शिकायत की गई है।

Image

उत्तराखंड में अम्मी-अब्बू कहने पर विवाद

Ammi-Abbu controversy In Uttarakhand: अगर हिंदू परिवार में सात साल का बच्चा अचानक पापा मम्मी कहने की जगह अम्मी और अब्बू कहने लग जाये तो निश्चित ही माता पिता हैरान होंगे। ये घटना हुई है उत्तराखंड के देहरादूरन में।

जहां कक्षा-2 के बच्चों को माता-पिता की जगह अम्मी और अब्बू पढ़ाने को लेकर विवाद छिड़ गया है। हिंदू परिवारों के बच्चे भी अंग्रेजी की पाठ्यपुस्तक में फादर-मदर की जगह अब्बू और अम्मी लिखे जाने पर अपने माता-पिता को अब्बू-अम्मी कहकर पुकारने लगे हैं। एक बच्चे के पिता मनीष मित्तल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी शिकायत डीएम सोनिका से कर दी है।

शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी सोनिका ने जांच मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने प्रारंभिक जांच में मिले तथ्यों का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने किताब का पाठ पढ़ा है। इसमें आमिर का किरदार अपनी अम्मी-अब्बू से बात कर रहा है।

कुमार ने आगे कहा- "जैसे ही मुझे मामले की जानकारी हुई, मैंने विवादित टेक्स्ट पढ़ा। बुधवार को हिंदू वाहिनी के लोग भी शिकायत लेकर पहुंचे। किताब के 'शब्दों' पर आईसीएससी बोर्ड के साथ भी चर्चा होगी। हम कुछ स्कूलों के प्राचार्यों को भी बुलाएंगे और बैठक करेंगे।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article