देश

UP: रास्ते में फट गया जीप का टायर, बेकाबू हो बाइक से हुई भिड़ंत, उप-निरीक्षक की मौत; हेड कांस्टेबल जख्मी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 07:14 AM IST

पुलिस सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि गाजीपुर जिले के गौरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक रमाशंकर यादव (46) और गाजीपुर जिले के हेड कांस्टेबल अजय सिंह (55) एक मामले की जांच के लिए मोटरसाइकिल से लार जा रहे थे।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः कैन्वा/अभिषेक गुप्ता)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया (Deoria) जिले में जीप की चपेट में आने से एक पुलिस उपनिरीक्षक की मौत हो गई, जबकि साथी हेड कांस्टेबल घायल हो गया। यह घटना मयिल थानाक्षेत्र के नरसिंहदर के पास रामजानकी रोड की है। मंगलवार (25 अक्टूबर, 2022) की सुबह एक तेज रफ्तार जीप की चपेट में मोटरसाइकिल आ गई थी, जिस पर सवार एक पुलिस उपनिरीक्षक की मौत हो गई और एक हेड कांस्टेबल जख्मी हो गया।

पुलिस सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि गाजीपुर जिले के गौरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक रमाशंकर यादव (46) और गाजीपुर जिले के हेड कांस्टेबल अजय सिंह (55) एक मामले की जांच के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, जैसे ही वे दोनों मयिल थानाक्षेत्र के रामजानकी रोड पर नरसिंहदर के पास पहुंचे, तेज रफ्तार जीप का टायर अचानक फट गया और जीप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उप निरीक्षक की मौके पर ही मौत हो गई और घायल हेड कांस्टेबल को महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी मामले की जांच के लिए जा रहे थे और रास्ते में एक जीप की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घायल हेड कांस्टेबल का फिलहाल इलाज किया जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article