देश

अमेरिका से निर्वासन: अब तक कितने ट्रैवल एजेंट के खिलाफ हुई कार्रवाई? प्रताप बाजवा का भगवंत मान पर निशाना

बाजवा ने पूछा, क्या सीएम भगवंत मान, जिनके पास गृह विभाग भी है, पंजाबियों को बता सकते हैं कि पिछले तीन सालों में इसी कानून के तहत कितने ट्रैवल एजेंटों पर मामला दर्ज किया गया है।

Image

प्रताप बाजवा

Photo : PTI

US deportations: पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि भगवंत मान सरकार मानव तस्करी पर अंकुश लगाने में विफल रही है। उनकी यह टिप्पणी ऐसे दिन आई है जब अमेरिका से 119 भारतीय निर्वासितों को लेकर दूसरा विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरेगा। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता बाजवा ने सीएम मान से पूछा कि पिछले तीन सालों में मानव तस्करी के लिए कितने ट्रैवल एजेंटों पर मामला दर्ज किया गया।

बाजवा ने भगवंत मान को घेरा

उन्होंने कहा कि पंजाब मानव तस्करी रोकथाम अधिनियम 2012 अवैध गतिविधियों की जांच और उन पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैवल एजेंटों के पेशे को नियंत्रित करता है। बाजवा ने पूछा, क्या सीएम भगवंत मान, जिनके पास गृह विभाग भी है, पंजाबियों को बता सकते हैं कि पिछले तीन सालों में इसी कानून के तहत कितने ट्रैवल एजेंटों पर मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस नेता ने एक बयान में कहा, मान ने कहा कि अवैध आव्रजन केवल पंजाब की ही समस्या नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय समस्या है। यह सही है, लेकिन अगर राज्य में कोई अवैध गतिविधि होती है, तो क्या उनकी सरकार जिम्मेदार नहीं है? ऐसा लगता है कि वह अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने गृह राज्य में करियर तलाशने के लिए प्रेरित करके प्रतिभा पलायन को रोकना आप का मुख्य चुनावी मुद्दा था। बाजवा ने कहा कि 30 पंजाबियों सहित 104 निर्वासितों को लेकर पहली उड़ान के अमृतसर पहुंचने के 10 दिन हो चुके हैं। लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि मान सरकार पंजाब से निर्वासित लोगों के लिए मदद करने और उनके पुनर्वास कार्यक्रम की घोषणा करने में बुरी तरह विफल रही। उन्होंने कहा कि मान ने उनके लिए कोई मुआवजा घोषित नहीं किया है।

बाजवा ने कहा कि आप सरकार ने उन्हें यह आश्वासन नहीं दिया है कि सरकार अवैध ट्रैवल एजेंटों द्वारा उनके पैसे वापस करवाने में उनकी मदद करेगी। उन्होंने कहा, मान का कहना है कि वह आज अमृतसर पहुंचने वाले 119 निर्वासित लोगों को लेने जा रहे हैं। पुनर्वास कार्यक्रम और मुआवजे के अभाव में मान का यह कृत्य प्रचार का हथकंडा मात्र है।

आज उतरेगा अमृतसर में दूसरा हवाई जहाज

अमेरिका से 119 अवैध अप्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरेगा, यह अवैध प्रवास पर कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा निर्वासित किया जाने वाला भारतीयों का दूसरा ऐसा जत्था है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विमान के शनिवार रात करीब 10 बजे हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है। निर्वासित 119 लोगों में से 67 अकेले पंजाब से हैं। बाकी 52 निर्वासितों में से 33 हरियाणा से, आठ गुजरात से, तीन उत्तर प्रदेश से, दो-दो गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान से तथा एक-एक हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से हैं।
Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट