देश

ईरान पर अमेरिकी हमले को लेकर भड़के ओवैसी, पढ़ाया कानून का पाठ; PAK की उड़ाई खिल्ली

Israel-Iran Conflict: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को ईरान के परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमलों की जमकर निंदा की। साथ ही उन्होंने अमेरिकी हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानूनों और परमाणु हथियारों से जुड़ी अप्रसार संधि का उल्लंघन करार दिया। दरअसल, ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर अमेरिका ने रविवार तड़के जमकर बमबारी की।

Image

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)

Israel-Iran Conflict: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को ईरान के परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमलों की जमकर निंदा की। साथ ही उन्होंने अमेरिकी हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानूनों और परमाणु हथियारों से जुड़ी अप्रसार संधि का उल्लंघन करार दिया।

हैदराबाद सांसद ने कहा कि अमेरिकी बमबारी के बाद मध्य पूर्व के कुछ अरब देश इजरायल की 'ब्लैकमेलिंग' की वजह से परमाणु हथियार बनाने की होड़ में शामिल हो सकते हैं। ईरान के तीन या चार परमाणु स्थलों पर सुबह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र अध्याय एनपीटी का उल्लंघन है।

ओवैसी ने कहा कि यह अमेरिका के संविधान का भी उल्लंघन करता है, क्योंकि इसमें कहा गया कि उनके कांग्रेस की अनुमति के बिना देश युद्ध नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने पहले कहा था कि ईरान में कुछ भी (परमाणु हथियार) नहीं है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि अमेरिका गाजा में हो रहे नरसंहार को छुपा रहा है।

PAK पर बरसे ओवैसी

ओवैसी ने कहा कि इजरायल के पास 700-800 परमाणु हथियार हैं जिन पर एनपीटी द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के निरीक्षकों को उनका निरीक्षण करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि 5-10 सालों में ईरान 90 फीसद तक यूनेरियम का संवर्धन कर लेना और इसे रोका नहीं जा सकता है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को भी लताड़ा।

उन्होंने पाकिस्तान की खिल्लियां उड़ाते हुए कहा कि वह ईरान पर हमलों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग कर रहा है और पड़ोसी देश के सेना प्रमुख ने ट्रंप के साथ लंच किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article