देश

Agra: करवाचौथ से पहले टूटा दुखों का पहाड़! मेहंदी लगने के बाद मौत ने मारा झपट्टा, चीख-पुकार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 07:28 PM IST

Agra Road Accident: आगरा के फतेहपुर सीकरी में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां करवाचौथ से पहले महिला ने मेहंदी लगाने के लिए अपनी रिश्ते की भतीजी को बुलाया। महिला मेहंदी लगवाने के बाद जब उसे उसके घर छोड़ने जा रही थी तो हादसे का शिकार हो गई।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Agra Road Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक महिला करवाचौथ की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी थी। वह करवाचौथ पर अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखने वाली थी, लेकिन वह ऐसा नहीं रख सकी। बुधवार की शाम को उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मोहल्ले में भी शोक परसा है।

दरअसल, आगरा के फतेहपुर सीकरी में करवाचौथ की मेहंदी रचाने के बाद बुधवार शाम को महिला को मौत ने अपनी आगोश में ले लिया। मेहंदी लगाने के लिए उसने रिश्तेदार की बेटी को बुलाया था। वह उसे उसके घर छोड़ने जा रही थी, इसी दौरान हादसा हो गया और उसकी मौत हो गई। हादसे में युवती भी घायल हुई है।

जानकारी के अनुसार फतेहपुर सीकरी में एएसआई के डाक बंगले पर पुरातत्व कर्मी मदन मोहन शर्मा तैनात हैं। बुधवार को मदन मोहन शर्मा के घर पर करवाचौथ की तैयारियां हो रही थीं। करवाचौथ को लेकर घर पर खुशी का माहौल था।

तेज रफ्तार बाइक ने मारी आगे चल रही बाइक को टक्कर

मदन मोहन शर्मा की पत्नी अर्चना शर्मा (54) ने दोपहर को करवाचौथ की पूजा के लिए खरीदारी भी की थी। शाम में करवाचौथ की मेहंदी लगाने के लिए रिश्ते की भतीजी पूजा घर आ गई थी। पूजा ने अर्चना के हाथों पर मेहंदी लगाई। इसके बाद अर्चना ने भतीजी पूजा को घर छुड़वाने के लिए पुरातत्व विभाग के ही कर्मचारी निजाम को बुलाया। निजाम के साथ अर्चना और पूजा एक ही बाइक पर चल दिए। तीनों को हाईवे स्थित सनसिटी कॉलोनी जाना था। लेकिन हाईवे पर जैनपुरा मार्ग के पास पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरी महिला

दूसरी बाइक की टक्कर लगते ही अर्चना शर्मा सड़क पर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पूजा को भी चोट लगी। हादसे में घायल अर्चना और पूजा को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने अर्चना शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि पूजा का प्राथमिक इलाज किया गया। वहीं, हादसे के बाद मदन मोहन शर्मा के घर पर कोहराम मच गया। ऐसे में करवाचौथ के त्योहार पर पूरे मोहल्ले में शोक छा गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें