देश

हुनर की कमी नहीं, यूपी के हरदोई में एक शख्स ने जमीन के अंदर बना डाली दो मंजिला इमारत- Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 30, 2023, 05:07 PM IST

दुनिया में हुनरमंद लोगों की कमी नहीं है वहीं उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक शख्स ने जमीन के नीचे यानी भूमिगत दो मंजिला घर तैयार कर डाला है जिसकी चर्चा हो रही है।

Image

हरदोई में एक शख्स ने जमीन के नीचे यानी भूमिगत दो मंजिला घर तैयार कर डाला

Hardoi Underground Building: हरदोई में जमीन के नीचे यानी भूमिगत दो मंजिला घर तैयार कर इरफान अहमद उर्फ फकीर बाबा इन दिनों सुर्खियों में आ गए हैं, सभी जगह इरफान अहमद की चर्चा हो रही है, ऐसा इसलिए कि इरफान ने 12 सालों में जमीन के नीचे 11 कमरों का दो मंजिला घर खड़ा कर दिया।

इस इमारत को हरदोई के शाहबाद कस्बे के रहने वाले एक शख्स इरफान ने बनाया है, उन्होंने अपने गांव के मिट्टी के एक ऊंचे टीले को खोदकर इसका निर्माण किया है।इस दो मंजिला घर में सीढ़ियां, गैलरी, ड्राइंग रूम के साथ-साथ एक छोटी बालकनी भी है, यही नहीं, इरफान ने पुराने जमाने की नक्काशी भी की है।

भूमिगत दो मंजिला मकान का न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने वीडियो भी जारी किया है।

बता दें कि इरफान ने इस मकान को अपने हाथों से मिट्टी को काट-काट कर बनाया है, इस मंजिला महल जैसी इस इमारत में 11 कमरे एक मस्जिद और कई सीढ़ियां, गैलरी और एक बैठक बनाई गई है।

इसे 2011 में बनाना शुरू किया था

इरफान का कहना है कि उन्होंने इसे 2011 में बनाना शुरू किया था, इस गुफा के अंदर बने महल में जाने पर वहां पुरानी नक्काशी भी देखने को मिलेगी, जिसे उन्होंने खुद ही खुरपे की मदद से उभारा है।

उनके परिवार के बाकी सदस्य गांव के घर में रहते हैं

इरफान अब इसी घर में रहते हैं पिता के निधन के बाद इन्होंने अपने क्षेत्र में चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली इसके बाद वह अज्ञातवास में चले गए उन्होंने शादी नहीं की वहीं उनके परिवार के बाकी सदस्य गांव के घर में रहते हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article