देश

यूपी सीएम योगी को 24 घंटे में जान से मारने की मिली धमकी, राम मंदिर को उड़ाने की भी कही बात

Yogi Adityanath Death Threat: सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। इस मामले में लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।

Image

योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Yogi Adityanath Death Threat: सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। मामले में लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।वहीं राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी का जिक्र भी है।बता दें कि व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने और अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

यूपी 112 सोशल मीडिया हैंडलर ने FIR दर्ज कराई, इस संबध में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस धमकी देने वाले की तलाश में जुटी है।

जान लें क्या है मामला?

बता दें कि डायल 112 के वॉट्सऐप नंबर पर मैसेज आने के बाद ही हड़कंप मच गया। मैसेज में लिखा गया था कि 24 घंटे के भीतर सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मार दिया जाएगा। इसके अलावा मैसेज में अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाए जाने की धमकी भी दी गई। मैसेज मिलते ही इस मामले को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गई।

आखिर इसके पीछे कौन है?

लखनऊ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। मामले में लखनऊ पुलिस के सोशल मीडिया सेल में तैनात इंस्पेक्टर की ओर से तहरीर दी गई। इसके आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में जांच भी की जा रही है कि आखिर इसके पीछे कौन है?

राम मंदिर की सुरक्षा और भी पुख्ता और चुस्त-दुरूस्त किया जा रहा है

वहीं इस धमकी के सामने आने के बाद राम मंदिर की सुरक्षा को और भी पुख्ता और चुस्त-दुरूस्त किया जा रहा है। साथ ही अयोध्या की सुरक्षा को भी और मजबूत किया गया है और सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी हो रही है। राम जन्मभूमि परिसर में खुफिया एजेंसी अलर्ट हैं और वहां आने वाले दर्शनार्थियों पर निगाह रखी जा रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article