देश

UP By election Result: आजम का किला ढहाने के बाद छानबे में भी BJP गठबंधन ने मारी बाजी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 13, 2023, 06:06 PM IST

UP By election Result: यूपी की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल(एस) ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है। स्वार सीट पर बीजेपी गठबंधन में शामिल पार्टी अपना दल (एस) के शफीक अहमद अंसारी ने जीत हासिल की। वहीं छानबे विधानसभा सीट पर भी अपना दल (एस) के प्रत्याशी को ही जीत मिली।

Image

योगी आदित्यनाथ (ट्विटर)

UP By election Result: उत्तर प्रदेश के उप चुनाव नतीजों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को तगड़ा झटका दिया है। यूपी में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल(एस) ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें से एक रामपुर जिले की स्वाट सीट सपा के कद्दावर नेता आजम खान की गढ़ मानी जाती रही है। इस सीट पर पहले आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम विधायक रह चुके हैं। हालांकि, अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाया गया है। इसके बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई है।

आजम खान की खत्म हुई बादशाहत

अब्दुल्ला आजम की सदस्यता रद्द से खाली हुई स्वार सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी गठबंधन में शामिल पार्टी अपना दल (एस) के शफीक अहमद अंसारी ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अनुराधा चौहान को 8724 वोटों के अंतर से हराया। वहीं दूसरी तरफ मिर्जापुर जिले की छानबे विधानसभा सीट पर भी अपना दल (एस) को जीत हासिल हुई। इस सीट पर अपना दल (एस) की प्रत्याशी रिंकी कौल ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कीर्ती कौल को 9587 वोटों के अंतर से हराया।

बीजेपी की जीत पर बोले CM योगी

बता दें कि बीजेपी का अपना दल (एस) से गठबंधन है। इस पार्टी की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल मोदी सरकार में मंत्री हैं, वहीं उनके पति आशीष पटेल योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। गौरतलब है कि रामपुर जिले में साल 1980 से सपा नेता आजम खान की बादशाहत कायम थी। इससे पहले रामपुर लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने कमल ख‍िलाकर आजम खान को बड़ा झटका दिया था। बीजेपी की जीत पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'हमारे सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने स्वार और छानबे दोनों उपचुनाव जीते और समाजवादी पार्टी को हराया। शहरी स्थानीय निकाय चुनाव और उपचुनाव में हमें अवसर देने के लिए मैं मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यूपी सरकार उनके विकास और सुरक्षा के लिए काम करती रहेगी।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती