देश

UP By election Result: एक दिन पहले सभासद प्रत्याशी की हुई थी मौत, मतगणना हुई तो 3 वोटों से जीत गया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 13, 2023, 09:29 PM IST

UP By Election Result: सुल्तानपुर के कादीपुर के निराला नगर वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी संतराम को जीत मिली, लेकिन अपनी जीत देखने के लिए वह अब दुनिया में नहीं हैं। उन्हें चुनाव में कुल 217 वोट मिले, जबकि उनके विपक्षी को 214 वोट हासिल हुए।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

UP By Election Result: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत हासिल हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने यूपी की सभी 17 नगर निगम में एकतरफा जीत हासिल की है। नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी समेत बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। इसी बीच सुल्तानपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सभासद प्रत्याशी की मतगणना के एक दिन पहले मौत हो गई थी। जब मतगणना हुई तो इस प्रत्याशी ने 3 वोटों से जीत हासिल की।

हार्ट अटैक से प्रत्याशी की हुई मौत

सुल्तानपुर के नगर पंचायत कादीपुर के निराला नगर वार्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद यहां के लोग हैरान रह गए। दरअसल, यहां जीतने वाले प्रत्याशी की एक दिन पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। मतगणना से एक दिन पहले यानि शुक्रवार को प्रत्याशी को हार्ट अटैक आया और उसे अपनी जीत देखना नसीब नहीं हुा। कादीपुर के निराला नगर वार्ड से जीते प्रत्याशी का नाम संतराम है। संतराम ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उन्हें चुनाव में कुल 217 वोट मिले थे। जबकि उनके विपक्षी रमेश को 214 वोट हासिल हुए थे।

मात्र 3 वोटों से मिली जीत

इस तरह संतराम ने अपने विपक्षी को मात्र तीन वोटों से हरा दिया, लेकिन यह जीत देखने के लिए संतराम अब इस दुनिया में नहीं हैं। खबर के अनुसार, शुक्रवार को वह अपने आम के बगीचे में रखवाली कर रहे थे। इस दौरान उनको हार्ट अटैक आया और उनकी अचानक मौत हो गई। संतराम की मौत की खबर जैसे ही उनके क्षेत्र में फैली, लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद जब चुनाव का रिजल्ट आया तो लोग और हैरान रह गए। संतराम के दो लड़के और 5 लड़किया हैं। वह फलों और सब्जियों का व्यापार करते थे।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती