देश

UP: बहराइच में बड़ा हादसा! जुलूस के बीच करंट की चपेट में आए लोग, पांच की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 07:40 PM IST

बहराइच हादसे में पांच पीड़ितों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि अंतिम व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दरअसल पांचवे शख्स को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया था, जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना में दो लोग घायल भी हो गए हैं।

Image

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा (प्रतीकात्मक फोटो @Pixabay)

यूपी के बहराइच में एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, साथ ही दो लोगों के घायल होने की भी खबर है। इसमें से चार की मौत तो मौके पर ही हो गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार बहराइच जिले में रविवार सुबह बारावफात जुलूस में शामिल हुए लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। जिससे चार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांचवें व्यक्ति, जिसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया था, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है। इनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

इस घटना से पूरे इलाके में हहाकार मच गया और पीड़ित परिवारों की हालत खराब है। पुलिस की माने तो घटना रविवार सुबह चार बजे की है। जुलूस में शामिल ठेले में लगे लोहे की रड हाईटेंशन तार से टच हो गया। जिसके बाद करंट फैल गई और लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में पुलिस फोर्स को भी एहतियातन तैनात कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में एक जुलूस के दौरान जान गंवाने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश भी दिए। आगे की जांच जारी है।

एजेंसी इनपुट के साथ

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article