देश

Exclusive:'मेरे पति को मरवा दिया जाएगा, मैं किससे क्या कहूं, कहां जाऊं...' टाइम्स नाउ नवभारत के नए शो 'चक्रViEW'पर छलका उन्नाव पीड़िता का दर्द

उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता ने TIMES NOW नवभारत के नए प्राइम-टाइम शो 'चक्रViEW' में सुमित अवस्थी के साथ 'एक्सक्लूसिव बातचीत' की। इस दौरान पीड़िता ने दर्द को बयां किया...

Image

उन्नाव रेप केस पीड़िता ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' से की खास बातचीत

TIMES NOW नवभारत का नया प्राइम-टाइम शो 'चक्रViEW'–सुमित अवस्थी के साथ’ लांच हो गया है। पहले ही शो में देश को झकझोर देने वाले उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता (Unnao Rape Case Survivor) ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' के सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर और शो एंकर सुमित अवस्थी के साथ 'एक्सक्लूसिव बातचीत' में अपने मन की पीड़ा बयां की। साथ ही उसने कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर कई अहम बातें भी बताईं।

सुमित अवस्थी ने सबसे पहले पीड़िता की हौसला आफजाई करते हुए उसकी सराहना की। पीड़िता का आगे का क्या प्लान है? इस सवाल पर पीड़िता ने कहा कि आगे का इरादा यह है कि मैं अपनी लड़ाई लड़ूंगी और मेरी मांग है कि कुलदीप सेंगर को 'फांसी की सजा' मिले क्योंकि उसने मेरे साथ रेप किया, मेरा अपहरण करवाया, मुझे बेच दिया, मेरे पिता की हत्या करवा दी...

आपके परिवार को अभी भी खतरा है, आपको धमकियां मिल रही हैं, कुलदीप तो जेल में बंद है फिर कौन धमकियां दे रहा है, क्या सबूत है आपके पास, कुछ बता सकती हैं?

इस सवाल पर पीड़िता बोली 'मैं लाइव में हूं, मेरे मोबाइल में सबूत हैं, एक शख्स ने मेरे पति की फोटो फेसबुक से निकालकर हमारे वीडियो लगा के डाल दिया है और कहा जा रहा है कि इनका पति है इन्हें मार दिया जाए...' पीड़िता ने आगे कहा कि 'मेरे पति को किसी भी वक्त मार दिया जा सकता है, मेरी रोजी रोटी बंद हो गई...'

पीड़िता ने कहा 'मुझे और परिवार को धमकियां दी जा रही हैं, इस पर कार्रवाई हो और हमें Y कैटेगरी की सुरक्षा दी जाए। मुझे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है कि वो मेरे साथ न्याय करेगा' देखिए उन्नाव रेप सर्वाइवर ने क्या कुछ और कहा, कैसे बयां किया अपना दर्द...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने खुशी जताई

उन्नाव बलात्कार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें 2017 उन्नाव बलात्कार मामले में दोषी BJP से निष्कासित नेता कुलदीप सिंह सेंगर की आजीवन सजा निलंबित की गई थी। साथ ही सीबीआई की याचिका पर कुलदीप सेंगर को नोटिस भी जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने खुशी जताई है। इस फैसले से जहां पीड़िता खुश नजर आई, वहीं उसने कहा कि मेरी यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। मेरे पिता की आत्मा को तभी शांति मिलेगी,जब कुलदीप सेंगर को फांसी होगी।सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है,जिसमें हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दे दी थी,साथ ही सजा पर भी रोक लगा दी थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article