देश

Gadkari Threat Call: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली 'जान से मारने' की धमकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2023, 11:08 PM IST

Nitin Gadkari Threat Call: दिल्ली से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई, बताया जा रहा है कि उनके आवास पर फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

Image

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित सरकारी आवास के 'लैंडलाइन' नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी (Threat Call) दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।उन्होंनें बताया कि गडकरी के कार्यालय के एक कर्मचारी ने सोमवार रात आया यह फोन उठाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले ने अपनी कोई जानकारी नहीं दी और मंत्री से बात कराने को कहा।

उन्होंने कहा, 'फोन करने वाले ने हिंदी में बात की और कहा 'मुझे मंत्री जी से बात करनी है, उन्हें धमकी देनी है' और फोन काट दिया।' मंत्री के कार्यालय ने मामले की सूचना दिल्ली पुलिस को दी जो मामले की जांच कर रही है।

अधिकारी ने कहा, 'सभी फोन रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। आरोपी ने 'लैंडलाइन' नंबर पर फोन किया था इसलिए हम अपराधी तक पहुंचने के लिए नंबर का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। जांच जारी है।'

गौरतलब है कि नागपुर में मंत्री के कार्यालय को इस साल की शुरुआत में दो अलग-अलग मौकों पर इस तरह की धमकी भरे फोन आए थे।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) का एक दल मामले की जांच के लिए नौ मई को नागपुर गया था। फोन कथित तौर पर एक हत्या के दोषी जयेश पुजारी उर्फ कांथा द्वारा किया गया जिसे कर्नाटक के बेलगावी में एक जेल से गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ आतंकवाद रोधी कानून यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article