देश

Kiren Rijiju Car Accident: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, जम्मू-कश्मीर में हुआ हादसा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 8, 2023, 09:23 PM IST

Kiren Rijiju Car Accident :केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की कार का एक्सीडेंट हो गया है, ये घटना जम्मू के बनिहाल इलाके में हुई, इस हादसे में रिजिजू बाल-बाल बचे हैं।

Image

किरण रिजिजू की कार को ट्रक ने मारी टक्कर

Kiren Rijiju Car Accident in Jammu Kashmir: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है, एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी है, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ और इस घटना में रिजिजू बाल-बाल बचे हैं। ये हादसा जम्मू के बनिहाल इलाके में हुआ है। इस घटना पर एडीजी मुकेश सिंह का बयान भी सामने आया जिसमें एडीजी ने बताया कि बनिहाल इलाके में हादसा हुआ है लेकिन सभी सुरक्षित हैं और सब कुछ नियंत्रण में है।

किरेन रिजिजू जम्मू-कश्मीर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि किरेन रिजिजू सड़क के रास्ते जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे बनिहाल के पास उनके वाहन ने आगे जा रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया और इसी दौरान टक्कर हो गई वहीं इस हादसे में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है

पुलिस ने दी इस बारे में जानकारी

रामबन पुलिस ने इस मामले में ज्यादा जानकारी दी पुलिस ने बताया कि आज सड़क मार्ग से जम्मू से श्रीनगर जाते समय केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू की कार का मामूली एक्सीडेंट हो गया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। किरेन रिजिजू को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया।

किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर अपने यात्रा की जानकारी दी

इस हादसे से कुछ देर पहले ही किरेन रिजिजू ने एक ट्वीट कर अपनी यात्रा की जानकारी दी थी, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि मैं जम्मू से अब उधमपुर जा रहा हूं. वहां लीगल सर्विस कैंप में शामिल होना है, इस कार्यक्रम में मेरे अलावा कई जज और NALSA की टीम भी शामिल होगी, फिलहाल तो इस सफर में बेहतरीन सड़क का भी आनंद ले रहा हूं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article