देश

'जन व जगत का कल्याण श्रीरामचरितमानस में निहित, धर्मग्रंथ का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान'-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2023, 12:18 AM IST

Vishwaguru Bharat Dharmayagya:विश्वगुरु भारत धर्मयज्ञ में केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, डॉ महेंद्र मंजुपारा, इन्द्रेश कुमार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य व जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती जी सहित बड़ी संख्या में साधु संत शामिल हुए।

Image

विश्वगुरु भारत धर्मयज्ञ में केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि श्रीरामचरित मानस धर्म ग्रंथ का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा। जन एवं जगत का कल्याण श्रीरामचरित मानस में निहित है। भारत विश्व गुरु बनेगा। इसमें कोई दो राय नहीं होनी चाहिए। ईश्वर का आशीर्वाद व जनता का साथ आज भारत को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे छतरपुर हनुमान मंदिर परिसर में श्री राम कर्म भूमि न्यास सिद्धाश्रम बक्सर एवं नमो सद्भावना समिति हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सनातन संस्कृति समागम एवं विश्व गुरु भारत धर्मयज्ञ को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नव भारत का निर्माण हो रहा है। कभी भारत दुनिया की ओर देखा था। आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। यह नव भारत है। जहां आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के साथ आर्थिक विकास भी हो रहा है। विश्व गुरु भारत धर्म यज्ञ में शिरकत कर रहे धर्मगुरुओं ने कहा कि श्री राम चरित मानस पूरे विश्व का ग्रंथ है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य व जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भारत के नव जागरण का प्रतीक है।

'श्रीरामचरितमानस पूरे विश्व का संविधान हैं'

जगद्गुरु स्वामी अनंताचार्य जी महाराज ने कहा कि यू तो श्रीराम ब्राह्मंड नायक हैं, केंद्र सरकार को भगवान श्रीराम को राष्ट्रीय देवता, श्री रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ व सनातन धर्म को राष्ट्रीय धर्म घोषित करना चाहिए। धर्मदास जी महाराज ने कहा कि श्रीरामचरितमानस पूरे विश्व का संविधान हैं।

'भारत जगतगुरु है, आज का समय हमसभी का है'

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश कुमार ने कहा कि एक नेता ने हाल ही में कहा कि जय श्री राम वाले जय सियाराम नहीं बोलते हैं। उन्हें जय श्रीराम व जय सियाराम में फर्क दिखता होगा, लेकिन दोनों का अर्थ एक ही है। उन्होंने कहा कि सनातन सदैव रहने वाला है। शाश्वत व सत्य है। सभी के सुख व निरोग होनी की कामना करता है। भारत जगतगुरु है, आज का समय हमसभी का है।

'यज्ञ में शामिल होने से चित्त प्रसन्न होता है'

केंद्रीय महिला विकास व आयुष राज्यमंत्री डॉ महेंद्र मंजूपारा ने कहा कि यज्ञ में शामिल होने से चित्त प्रसन्न होता है। भारत के विश्व गुरु हेतु यज्ञ में जनता बढ़चढ़ कर शामिल हो रही है। यह प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के सांस्कृतिक धरोहरों को विकसित किया जा रहा है। यह गर्व की बात है। समागम स्थल पर आए हुए साधु-संतों एवं अतिथियों का स्वागत नमो सद्भावना समिति के महासचिव मुरली कृष्ण ने किया। सभी साधु संत एवं अतिथि यज्ञ में शामिल हुए, भगवान शिव की आराधना की। जलाभिषेक के बाद आयोजित धर्म संसद में शामिल हुए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article