Mahakaleshwar Temple Priest Son Died: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर से एक दुखभरी खबर सामने आई है, यहां के पुजारी के बेटे मयंक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है, मयंक अभी महज 17 साल का था और वो वहां आयोजित रंग पंचमी की गेर में कलाबाजी कर रहा था, बताते हैं कि उज्जैन में रंग पंचमी के अवसर पर पूरा शहर पर्व मना रहा था उसके बाद ही ये हादसा हो गया।
हर साल की तरह ही इस बार भी महाकालेश्वर मंदिर की गेर जोरों-शोरों से निकाली जा रही थी, रंगपंचमी के आयोजन में मयंक भी शामिल था और वहां पर तलबारबाजी के करतब दिखा रहा था जिसके फोटोज भी सामने आए थे, बताते हैं इस दौरान गेर में कलाबाजी दिखाते हुए उसे घबराहट महसूस हुई जिसके बाद वो घर चला गया जहां उसने घबराहट होने की बात परिजनों से कही।
मंयक की मौत साइलेंट अटैक से
परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मयंक को मृत घोषित कर दिया कहा जा रहा है कि मंयक की मौत साइलेंट अटैक आने से हुई है।
जानकारी के अनुसार मयंक पिता मंगेश शर्मा महाकालेश्वर मंदिर में पुजारी हैं और मयंक भी उनके साथ पूजा पाठ का काम भी करता था।
वो भगवान महाकाल की गेर को लेकर वह उत्साहित था
मयंक कक्षा 10वीं का छात्र था और वो भगवान महाकाल की गेर को लेकर वह उत्साहित था, घटना से उसकी दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है, मयंक की अचानक मौत के बाद महाकाल मंदिर के पुजारियों में गहरा शोक है, महज 17 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने से मयंक के परिवार में बेहद दुख का माहौल है और हर कोई इस मामले की चर्चा कर रहा है।
