देश

उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़ में बिलासपुर के बलदेव शहीद, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स और पुलिस की SOG की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें छिपे 2-3 जैश आतंकियों ने फायरिंग की। उधमपुर और डोडा में ड्रोन, हेलिकॉप्टर और खोजी कुत्तों के माध्यम से आतंकियों की तलाश जारी है।

Image

उधमपुर एनकाउंटर में सेना का एक जवान शहीद।(फोटो सोर्स: @Whiteknight_IA)

Photo : Twitter

Udhampur Encounter: जम्मू कश्मीर के उधमपुर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गए। शुक्रवार रात करीब 8 बजे सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।

एनकाउंटर के दौरान बिलासपुर जिले के थेह गांव निवासी बलदेव चंद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें फौरन चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

उपराज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को लांस दफादार बलदेव चंद को श्रद्धांजलि दी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि सिन्हा ने उधमपुर के कांजी में आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे अभियानों में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सेना के जवानों को सम्मानित किया।

मनोज सिन्हा ने कहा, "उधमपुर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर लांस दफादार बलदेव चंद के अदम्य साहस को सलाम। कृतज्ञ राष्ट्र हमेशा उनकी वीरता और कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का ऋणी रहेगा।

3 आतंकियों की तलाश

सेना ने जानकारी दी है कि करीब 3 आतंकी उधमपुर और डोडा में छिपे हुए हैं। हवाई निगरानी के लिए ड्रोन, हेलिकॉप्टर और जमीन पर खोजी कुत्तों से लैस फोर्स आतंकियों की तलाश में जुटी है।

पुंछ में मिला हथियारों का जखीरा

वहीं, पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। सेना के अनुसार, बरामद हथियारों में एक AK-47 राइफल, चार AK मैगजीन, 20 हैंड ग्रेनेड और अन्य हथियार शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो सकते थे। फिलहाल खुफिया एजेंसी और सेना अलर्ट पर है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article