देश

गुजरात की दवा फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, दो की मौत; अन्य 20 घायल

Gujarat Factory Blast: गुजरात के भरूच जिले में एक दवा फैक्ट्री में बॉयलर फटने और उसके बाद लगी आग में कम से कम दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। भरूच के जिलाधिकारी गौरांग मकवाना ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर एक बॉयलर में धमाका होने से भीषण आग लग गई।

Image

गुजरात की दवा फैक्ट्री में बॉयलर में विस्फोट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gujarat Factory Blast: गुजरात के भरूच जिले में एक दवा फैक्ट्री में बॉयलर फटने और उसके बाद लगी आग में कम से कम दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। अधिकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे गुजरात औद्योगिक विकास निगम (GIDC) के सायखा इलाके में स्थित फैक्टरी में हुआ।

विस्फोट के बाद लगी भीषण आग

भरूच के जिलाधिकारी गौरांग मकवाना ने बताया, “फैक्ट्री के अंदर एक बॉयलर में धमाका होने से भीषण आग लग गई।” उन्होंने कहा कि बाद में आग पर काबू पा लिया गया। मकवाना ने बताया, “विस्फोट इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की पूरी इमारत ढह गई। अधिकांश कर्मचारी किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन दो कर्मचारी अंदर फंस गए और उनकी मौत हो गई। आग बुझाने के बाद उनके शव मलबे से बरामद कर लिए गए हैं। इस घटना में लगभग 20 कर्मचारी मामूली रूप से घायल हुए हैं।”

जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीमें

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग, पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीमें घटनास्थल की विस्तृत जांच कर रही हैं, क्योंकि कुछ कर्मचारियों ने दावा किया है कि विस्फोट के बाद एक व्यक्ति लापता है और संभवतः इमारत के भीतर फंसा हुआ है। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, जिलाधिकारी के अनुसार, औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय के अधिकारी भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि फैक्ट्री संचालक के पास सभी आवश्यक लाइसेंस और अनुमतियां थीं या नहीं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'अमित शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस क्या कर रही है'? चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या पर राहुल ने पूछे तीखे सवाल

'अमित शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस क्या कर रही है'? चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या पर राहुल ने पूछे तीखे सवाल

'5 मोर्चों पर लड़ी जाएगी भविष्य की जंग', CDS जनरल सुब्रमणि ने साइबर-स्पेस तक एकजुटता पर दिया जोर

'5 मोर्चों पर लड़ी जाएगी भविष्य की जंग', CDS जनरल सुब्रमणि ने साइबर-स्पेस तक एकजुटता पर दिया जोर

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी