देश

J&K Terrorist Killed: जम्मू कश्मीर के उरी में मारे गए दो आतंकी, LoC के पास घुसपैठ के प्रयास को किया नाकाम

J&K Terrorist Killed: जम्मू कश्मीर के उरी में दो आतंकी मारे गए हैं, सेना द्धारा नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया गया है।

Image

जम्मू कश्मीर के उरी में दो आतंकी मारे गए (फाइल फोटो)

Uri J&K Terrorist Killed: सुरक्षा बलों ने उरी में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कियासुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। माना जा रहा है कि दो आतंकी भी मारे (Terrorist Killed) गए।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर के गोहल्लां इलाके में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं उन्होंने बताया कि चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।उन्होंने बताया कि कुछ देर तक गोलीबारी हुई जो अब बंद हो गई है।

शवों को बरामद करने के प्रयास जारी

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि दो आतंकवादी मारे गए हैं लेकिन यह इलाका नियंत्रण रेखा पर है इसलिए उनके शव अभी तक बरामद नहीं हो पाए हैं उन्होंने कहा कि सेना ने इलाके में कड़ी घेराबंदी की है और शवों को बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article