देश

छत्तीसगढ़ में 2 नक्सली ढेर, एके-47 बरामद, इलाके में तलाशी अभियान जारी

Naxals killed in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कोंडागांव-नारायण सीमा पर हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। मुठभेड़ वाले स्थल से दो नक्सलियों के शव और एके-47 की बरामदगी हुई है।

Image

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान।

Naxals killed in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कोंडागांव-नारायण सीमा पर हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। मुठभेड़ वाले स्थल से दो नक्सलियों के शव और एके-47 की बरामदगी हुई है। बस्तर रेंज के आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि मुठभेड़ में दो चरमपंथी नक्सली मारे गए हैं। यह मुठभेड़ कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर हुई। मौके से एके-47 राइफल और दोनों नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

इनामी नक्सली ने सरेंडर किया

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मंगलवार को पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में रूपेश मंडावी उर्फ सुखदेव (34) ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

उन्होंने बताया कि नक्सली ने माओवादियों की ‘खोखली’ और ‘अमानवीय’ विचारधारा तथा नक्सली संगठन के भीतर बढ़ते मतभेदों से निराश होकर तथा राज्य सरकार की नई आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

50 हजार रुपए का इनाम

अधिकारियों ने बताया कि सुखदेव प्रतिबंधित माओवादी संगठन के राजनांदगांव-कांकेर बॉर्डर (आरकेबी) डिवीजन के तहत कोतरी एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) के साथ-साथ स्थानीय संगठन दस्ते (एलओएस) के डिप्टी कमांडर के रूप में सक्रिय था। उसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम है।

उन्होंने बताया कि वह 2012 में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है और सरकार की नीति के अनुसार उसका पुनर्वास किया जाएगा।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article