देश

Video:पीएम मोदी से मिलने आए 2 खास मेहमान, कहा-'खुद का जीवन भी जिसने भारत के नाम किया..

लोकसभा के पहले संसद सत्र का आज तीसरा दिन काफी गहमा-गहमी भरा रहा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ इस बीच पीएम मोदी से मिलने दो नन्हे मेहमान आए।

Image

पीएम मोदी ने बड़े स्नेह के साथ इन बच्चियों के अपने पास बिठाया

प्रधानमंत्री से मिलने के लिए आज दो छोटी बच्चियां आईं, बता दें ये बच्चियां हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दतात्रेय की पोतियां हैं, प्रधानमंत्री ने दतात्रेय से भी अलग से मुलाकात की, खास बात ये कि पीएम मोदी ने बड़े स्नेह के साथ इन बच्चियों के अपने पास बिठाया, इस दौरान इन बच्चियों ने एक कविता भी गाई जिसे सुनकर पीएम मोदी खिलखिलाकर हंसे।

उनकी दोनों पोती ने पीएम मोदी के लिए कहा -खुद का जीवन भी जिसने भारत के नाम किया,वतन के खातिर दीपक बनकर खुद को जला दिया,

हाथ जोड़कर मोदी जी का वंदन हम करें, जय हिंद…

पीएम नरेंद्र मोदी इसे सुनकर बेहद खुश हुए और खिलखिलाकर हँस पड़े, सुनने के बाद प्रधानमंत्री ने दोनों ही बच्चियों को गले लगाया और उन्हें चॉकलेट खाने के लिए दिए।

लोकसभा के पहले संसद सत्र का तीसरा दिन काफी गहमा-गहमी भरा रहा

गौर हो कि लोकसभा के पहले संसद सत्र का तीसरा दिन काफी गहमा-गहमी भरा रहा सांसद बिरला को लगातार दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू अध्यक्षीय आसन तक लेकर गए।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article