देश

ट्विशा शर्मा की मौत के बाद आखिर किसे फोन कर रही थीं सास गिरिबाला; 46 कॉल की क्या है मिस्ट्री?

Twisha Sharma Death Case: भोपाल में नोएडा की रहने वाली 33 साल की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में नए-नए अपडेट आ रहे हैं। उसके पिता ने CDR से जुड़ी 46 मोबाइल नंबरों की सूची सार्वजनिक कर दावा किया है।

Image

ट्विशा शर्मा की मौत के बाद आखिर किसे फोन कर रही थीं सास गिरिबाला (फाइल फोटो/AI Iamage)

Twisha Sharma Death Update: नोएडा की रहने वाली 33 साल की ट्विशा शर्मा की मौत को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। उसके पिता ने CDR से जुड़ी 46 मोबाइल नंबरों की सूची सार्वजनिक कर दावा किया है। परिवार का आरोप है कि ट्विशा की सास गिरिबाला की 46 प्रभावशाली लोगों के नंबर पर बात हुई थी।

परिवार ने आरोप लगाया है कि ट्विशा की मौत के अगले ही दिन उसकी सास और पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह ने प्रभावशाली लोगों को फोन किए थे, इस दावे ने अब कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

'ट्विशा की सास ने प्रभावशाली लोगों और CCTV टेक्नीशियन्स को फोन कॉल किए'

मृतका के पिता ने दावा किया कि ट्विशा की मौत के अगले ही दिन उसकी सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने कई प्रभावशाली लोगों और CCTV टेक्नीशियन्स को लगातार फोन कॉल किए थे। ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मांग की है कि सभी कॉल्स की डिटेल्ड जांच की जाए जिससे इन कॉल्स के पीछे क्या मकसद था वो सामने आ सके। परिजन ने कॉल डिटेल को संदिग्ध करार दिया और मामले की जांच CBI से कराने की मांग भी की है।

CCTV फुटेज से छेड़छाड़ की आशंका

ट्विशा के पिता का दावा है कि कॉल डिटेल की सूची में CCTV कैमरे इंस्टॉल करने वाले युवकों के भी नंबर हैं। ट्विशा की मौत के बाद की गई ये कॉल सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की आशंका को बढ़ाती हुई प्रतीत हो रही हैं। परिवार का आरोप है कि ये कॉल कॉल सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की आशंका को बढ़ावा दे रहे हैं।

दूसरी बार पोस्टमार्टम खारिज

ट्विशा शर्मा की मौत मामले से जुड़ी एक याचिका पर 20 मई को भोपाल कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। कोर्ट ने लंबी जिरह के बाद दूसरी बार पोस्टमार्टम को खारिज कर दिया है। दरअसल, ट्विशा के परिजनों ने कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम हो और उसे दिल्ली AIIMS में कराया जाए। कोर्ट ने पुलिस से पूछा है कि 'बॉडी को लो टेंपरेचर पर कहां पर प्रिजर्व कर सकते हैं।' दरअसल पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करना परिवार का निर्णय है, तब तक बॉडी प्रिजर्व करने की व्यवस्था की जानी है। भोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को ट्विशा का परिवार पहले ही खारिज कर चुका है।

इससे पहले ट्विशा की मौत मामले को लेकर ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव से मुलाकात की। सीएम ने परिवार को आश्वासन दिया है कि सीबीआई को मामले की जांच के लिए अनुशंसा की जाएगी।

33 साल की ट्विशा भोपाल में अपने ससुराल में मृत पाई गई

33 साल की ट्विशा 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में मृत पाई गई थी। पुलिस ने एक FIR दर्ज की है, जिसमें उसके पति, वकील समर्थ सिंह, और उसकी सास, रिटायर्ड जिला अतिरिक्त न्यायाधीश (ADJ) गिरिबाला सिंह पर दहेज हत्या और प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। पति समर्थ सिंह फरार है। परिवार के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, 'हमने भोपाल में संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने ट्विशा के दूसरे पोस्टमॉर्टम के लिए अर्जी दी है।' परिवार का आरोप है कि ट्विशा के शरीर पर उसकी मौत से पहले लगी चोटों के निशान थे।

पति और ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक शोषण, दहेज उत्पीड़न का आरोप

नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा की भोपाल स्थित उनके ससुराल में हुई मौत ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। उनके परिवार ने उनके पति और ससुराल वालों पर लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक शोषण, दहेज उत्पीड़न और जांच को कमजोर करने के लिए प्रभाव का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

ट्विशा की दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई शादी

उन्होंने दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से शादी की थी, जो सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। दोनों की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग ऐप के माध्यम से हुई थी। यह मामला तब से राजनीतिक और कानूनी रूप से संवेदनशील हो गया है, जिसमें कहा गया कि आरोपी परिवार द्वारा कार्यवाही को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है।

पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

वहीं इससे पहले ट्विशा के पति समर्थ सिंह को ढूंढने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। समर्थ सिंह के दो मोबाइल फोन बंद हैं। समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। ट्विशा के पति समर्थ सिंह को ढूंढने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। समर्थ का पासपोर्ट रद्द करने की मांग भी पुलिस ने की है। समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। बता दें कि पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं और मध्यप्रदेश और प्रदेश के बाहर भी पुलिस सर्चिंग कर रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article