देश

चैन की नींद सो रहे थे TVK प्रमुख विजय तभी आ पहुंची पुलिस; घर की हुई तलाशी

Bomb Threat: अभिनेता एवं नेता विजय को गुरुवार को एक मेल के जरिए उनके नीलांकरई स्थित आवास पर बम होने की धमकी मिली। हालांकि आवास की तलाशी लिए जाने के बाद कुछ बरामद नहीं हुआ। एक सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि शहर की प्रमुख हस्तियों को ‘हॉटमेल एड्रेस’ से बम की धमकी भरे मेल मिल रहे हैं।

Image

अभिनेता एवं नेता विजय (फाइल फोटो साभार: PTI)

Photo : PTI

Bomb Threat: अभिनेता एवं नेता विजय को गुरुवार को एक मेल के जरिए उनके नीलांकरई स्थित आवास पर बम होने की धमकी मिली। हालांकि आवास की तलाशी लिए जाने के बाद कुछ बरामद नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बम की धमकी की सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते (BDDS) को तड़के मौके पर भेजा गया और तलाशी ली गई लेकिन कुछ नहीं मिला।

विजय के घर की पुलिस ने ली तलाशी

घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्होंने तड़के करीब तीन बजे तलाशी शुरू की। शुरुआत में घर के बाहर तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि बाद में, जब तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के संस्थापक विजय की नींद खुली तो पुलिस को तलाशी के लिए घर के अंदर जाने दिया गया।

पुलिस ने कहा, ‘‘जब हमें कुछ नहीं मिला तो हम सुबह करीब सात बजकर 25 मिनट पर वहां से चले गए।’’

नीलांकरई आवास में बम की धमकी

एक सहायक पुलिस आयुक्त ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शहर की प्रमुख हस्तियों को ‘हॉटमेल एड्रेस’ से बम की धमकी भरे मेल मिल रहे हैं।अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले महीने एक अन्य अभिनेता एवं नेता एस.वी. शेखर को भी बम की धमकी वाला मेल मिला था। इन ईमेल की विषय-वस्तु एक जैसी है। हम अभी तक उस मेल आईडी का पता नहीं लगा पाए हैं।’’

चेन्नई के एक प्रमुख राष्ट्रीय समाचार पत्र को भी छह अक्टूबर को बम की धमकी वाला एक मेल मिला था जिसमें दावा किया गया था कि उसके परिसर में तीन आरडीएक्स आईईडी लगाए गए हैं। पिछले मामलों की तरह बीडीडी दस्ते को गहन तलाशी के बाद वहां कुछ बरामद नहीं हुआ था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article