देश

राज्यपाल से नहीं आया विजय को बुलाया, भड़की TVK, कार्यकर्ताओं ने किया लोकसभा भवन के बाहर प्रदर्शन

Tamil Nadu Updates: गवर्नर को कांग्रेस सहित 112 समर्थक विधायकों की सूची सौंपने के बावजूद, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने अभी तक विजय को सरकार बनाने का निमंत्रण नहीं दिया है।

Image

TVK ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

Photo : ANI

TVK Protest Outside Lok Bhavan: एक्टर विजय की पार्टी टीवीके को राज्यपाल की ओर से अब तक सरकार बनाने का न्योता नहीं दिए जाने के बाद तमिलनाडु में सियासी माहौल गरमाने लगा है। गुरुवार को लोकसभा भवन के बाहर टीवीके कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान तनाव का माहौल छा गया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से पार्टी प्रमुख विजय को सरकार बनाने की अनुमति देने की मांग की। गवर्नर को कांग्रेस सहित 112 समर्थक विधायकों की सूची सौंपने के बावजूद, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने अभी तक विजय को सरकार बनाने का निमंत्रण नहीं दिया है।

एस आर बोम्मई मामले का दिया हवाला

तिरुप्पुर जिले के प्रदर्शनकारी टीवीके कार्यकर्ताओं ने एस आर बोम्मई मामले के फैसले का हवाला देते हुए मीडिया से कहा कि राज्यपाल भवन बहुमत साबित करने का उचित स्थान नहीं है और इस बात पर जोर दिया कि विधानसभा ही बहुमत साबित करने का सही स्थान है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी दावा किया कि टीवीके 108 विधायकों के बहुमत से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और संविधान के अनुसार, विजय को सरकार बनाने के लिए बुलाना राज्यपाल का कर्तव्य था।

राज्यपाल पर लगाया आरोप

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्यपाल टीवीके को सरकार बनाने का मौका न देकर भाजपा का पक्ष ले रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां भी दिखाईं और राज्यपाल के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस को उनसे निपटने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। विजय के आज शपथ ग्रहण न कर पाने पर निराशा व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह होने तक चेन्नई में ही रहने का फैसला किया है।

टीवीके के पास सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं: राज्यपाल ने विजय से कहा

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख विजय को समझाया कि उनकी पार्टी के पास सरकार बनाने के लिए आवश्यक समर्थन नहीं है। लोक भवन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। लोक भवन ने कहा कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय को गुरुवार को लोक भवन आमंत्रित किया। बुधवार के बाद दोनों के बीच यह दूसरी बातचीत थी।

लोक भवन ने एक विज्ञप्ति में कहा, बैठक के दौरान माननीय राज्यपाल ने समझाया कि उनके पास तमिलनाडु विधानसभा में सरकार गठित करने के लिए आवश्यक बहुमत अभी तक नहीं है। विजय ने सरकार गठन को लेकर राज्यपाल से 24 घंटे के भीतर दूसरी बार गुरुवार को मुलाकात की। टीवीके ने 23 अप्रैल को हुए चुनावों में 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीट जीतीं और वह सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। हालांकि, पांच विधायकों वाली कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन दिया है, लेकिन अभिनेता से नेता बने विजय के नेतृत्व वाली पार्टी 200 से अधिक सदस्यीय सदन में बहुमत के 118 के आंकड़े से अब भी कुछ सीट दूर है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article